न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के अलवा इन देशों में भी खेली जाती है होली

भारत के अलावा भी विदेशों में होली मनायी जाती हैं लेकिन बस अपने तरीकों से और उन्हें वहां अलग नाम से पुकारा जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Feb 2018 3:11:22

भारत के अलवा इन देशों में भी खेली जाती है होली

भारत देश में होली फाल्गुन मास कि पूर्णिमा को मनाई जाती हैं। इस दिन रंग-गुलाल और गुब्बारों से होली मनाते हुए लोग संगीत के साथ कदम-ताल मिलाते हैं। ऐसा नहीं है कि होली केवल भारत में ही बने जाती हैं। भारत के अलावा भी विदेशों में होली मनायी जाती हैं लेकिन बस अपने तरीकों से और उन्हें वहां अलग नाम से पुकारा जाता हैं। ये होली बड़ी ही अजीब चीजों से मनायी जाती हैं, जो कई सालों से चली आ रही हैं। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में और वहां के होली मनाने के तरीकों के बारे में।

* स्पेन

अगर आप ने रितिक रोशन की फिल्म “जिदंगी मिले न दोबारा” देखी है तो आपको ‘टोमैटो फेस्टिवल’ जरूर याद होगा। अगस्त के महीने में मनाया जाने वाला ये फेस्टिवल स्पेन में ‘ला टोमैटिना’ के नाम से जाना जाता है। इसमें लोग एक-दूसरे के साथ टमाटरों की होली खेलते हैं और खूब एन्जॉय करते हैं।

places around the world,holi around the world,holi 2018,holi special,spain,baja,italy,south korea,thailand,australia

* बाजा

अगस्त में टोमैटिना फेस्टिवल के बाद सितंबर में स्पेन के बाजा शहर में ग्रीस से भी होली खेली जाती है। खेले जाने वाले इस त्यौहार का नाम कैजकमोराज है। इस त्योहार में लोग खुद को ग्रीस में डूबो लेते हैं और एक दूसरे का मुँह काला करते हैं। ये परंपरा वहां पर 500 सालों पुरानी है।

* इटली

इटली में जनवरी के समय ऑरेंज बैटल नाम का फेस्टिवल मनाया जाता है। जोकि उत्साह और रोमांच से भरपूर होता है। जैसा कि बैटल नाम से जान पड़ता है कि वैसा युद्ध जैसा कुछ नहीं होता लेकिन उसकी नकल जरूर होती है। इसमें लोग 9 टीम में बंटे होते हैं और एक-दूसरे पर ऑरेंज यानि संतरें फेंकते हैं। इस फेस्टिवल को इंजॉय करने के लिए दूर दूर से सैलानी आते हैं।

* साउथ कोरिया

सुनने अजीब लगता है कि क्या कोई कीचड़ से भी होली खेल सकता है लेकिन ये सच है। ये है साउथ कोरिया का ‘मड फेस्टिवल’। जोकि जुलाई महीने में मनाया जाता है। इसमें सी-बीच पर लोग ट्रकों में मड भरकर एक-दूसरे पर मिट्टी फेंकते हैं और उसी में सन जाते हैं। यही नहीं यहां पर मिट्टी में मौजूद मिनरल्स को वहां के लोग कॉस्मेटिक की तरह यूज करते है।

places around the world,holi around the world,holi 2018,holi special,spain,baja,italy,south korea,thailand,australia

* थाईलेंड

थाईलैंड में अप्रैल के समय पारंपरिक रूप से नए साल के लिए वॉटर फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें लोग सिर्फ पानी से ही होली खेलते हैं। रंगों का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसे सॉन्गकरन फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है।

* ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में फरवरी के महीने में हर दो साल में वहां के लोग वॉटरमेलन फेस्टिवल मनाते हैं। चिनचिला शहर में यह फेस्टिवल मनाया जाता है, जिसमें एक-दूसरे पर तरबूजों की बरसात की जाती है। देखना में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यहां पर लोग तरबूज की होली काफी पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका