न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ भारत में ही नहीं हैं ये शहर, विदेशों में भी हैं इन नाम की जगहें

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सच हैं कि इनमें कुछ शहर ऐसे हैं जो सोचने पर मजबूर कर देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jan 2021 5:27:10

सिर्फ भारत में ही नहीं हैं ये शहर, विदेशों में भी हैं इन नाम की जगहें

भारत में कई शहर हैं जिनके विभिन्न नाम हैं। इन शहरों में कुछ के नाम ऐसे हैं जो एक समान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कुछ बड़े शहर ऐसे हैं जिनके नाम से विदेशों में भी जगहें हैं। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बिल्कुल सच हैं कि इनमें कुछ शहर ऐसे हैं जो सोचने पर मजबूर कर देंगे। तो आइये जानते हैं उन जगहों के बारे में।

places with similar name,indian places name in foreign

पटना - बिहार/स्कॉटलैंड

पटना भारत में ही नहीं बल्कि स्कॉटलैंड में भी स्थित है। पटना जैसा देसी नाम स्कॉटलैंड में किसी जगह का होना, आश्चर्य में डालता है। स्कॉटलैंड के आयरशायर स्थित एक छोटे से शहर का नाम है पटना। विलियम फुलर्टन नामक एक व्यक्ति ने उनकी खदानों में काम करने वाले लोगों को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए यह छोटा सा शहर 'पटना' बसाया था। दरअसल, विलियम का जन्म पटना में हुआ था इसलिए उन्होंने इसका नाम पटना रख दिया।

कलकत्ता - बंगाल/अमेरिका

अमेरिका में स्थित कलकत्ता (यूएस) 1810 में 'वेस्ट यूनियन' के रूप में सामने आया था। विलियम फोक्स जिन्होंने यहां पहली बार ईंट का मकान बनाया था उनके नाम पर फोक्सटाउन नाम पड़ा। कई नाम बदलने के बाद आख़िरकार भारत के कलकत्ता पर इसका नाम रखा गया। अमेरिका में ही 1838 में कलकत्ता नाम से पोस्ट ऑफिस भी खुला था जो 1913 तक कार्यशील रहा।

places with similar name,indian places name in foreign

बाली - राजस्थान/इंडोनेशिया

बाली के बारे में कौन नहींं जानता है। अधिकतर पर्यटक चाहते हैं कि वे एक बार बाली जरूर होकर आएं। बाली द्वीप इंडोनेशिया स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। इंडोनेशिया में सबसे ज़्यादा हिन्दू जनसंख्या यहीं है और मंदिर भी बहुतायत में हैं, इसलिए भारतीय यहां जाने की रूचि भी रखते हैं। 2000 वर्ष पहले दक्षिणपूर्वी एशिया से आए ऑस्ट्रोनेशियन लोगों बाली में आकर बसे थे। राजस्थान के पाली जिले में भी एक बाली है। दरअसल यह एक तहसील है।

बड़ौदा - गुजरात/अमेरिका

भारत में बड़ौदा गुजरात में स्थित है लेकिन लोगों को यह आश्चर्य में डालता है कि बड़ौदा अमेरिका में भी है। अमेरिका के मिशीगन राज्य में एक छोटा सा गांव है बड़ौदा। माइकल हाउसर नामक व्यक्ति ने 1890 में बड़ौदा नाम से एक पोस्ट ऑफिस खोला था। वे इसका नाम 'पोमोना' रखना चाहते थे लेकिन यह नाम पहले से ही किसी और ने ले लिया था। उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे तो सीएच पिंडर ने 'बड़ौदा' नाम सुझाया क्योंकि उनका जन्म गुजरात के बड़ौदा में हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!