Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश के जबलपुर में देखने को मिलती हैं ये 5 खूबसूरत जगहें

यहां मौजूद ऐतिहासिक स्थल जबलपुर के गौरवशाली अतीत के साथ सांस्कृतिक और वास्तुशिल्प महत्व को भली भांति प्रदर्शित करते हैं।

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 05 May 2020 1:26:23

मध्यप्रदेश के जबलपुर में देखने को मिलती हैं ये 5 खूबसूरत जगहें

अगर आप प्रकृति और इतिहास से प्रेम करते हैं, तो मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से आपको ज़रूर प्यार हो जायेगा। मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटक जगहों से एक जबलपुर अपने आश्चर्यजनक परिदृश्य, प्राचीन इतिहास और प्रकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जबलपुर भारत के ह्रदय राज्य मध्यप्रदेश का खूबसूरत पर्यटन स्थल है। कुदरती खूबसूरती के साथ इतिहास का परिदृश्य इस स्थल को खास बनाने का काम करता है। माना जाता है कि इस भूमि पर इंसान ने अपने कदम 300 ईसा पूर्व के बाद रखे थे। यहां मौजूद ऐतिहासिक स्थल जबलपुर के गौरवशाली अतीत के साथ सांस्कृतिक और वास्तुशिल्प महत्व को भली भांति प्रदर्शित करते हैं।
5 must see places of jabalpur,major attractions of jabalpur,madhya pradesh,tourist places in jabalpur,tourism holidays,travel पचमढ़ी

पचमढ़ी, मध्यप्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो राज्य के होशंगाबाद में स्थित है। इस पहाड़ी स्थल की खूबसूरती के कारण इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। घने जंगलों और प्राकृतिक आकर्षणों के मध्य बसा यह स्थल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस स्थल की खोज ब्रिटिश काल के दौरान जे.फॉरसोथ नाम के एक ब्रिटिश केप्टन ने की थी। ब्रिटिश अफसरों द्वारा इसका प्रयोग सैन्य छावनी के रूप किया जाता था। समुद्र तल से 1067 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक शानदार अवकाश के लिए आदर्श विकल्प है, आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप के लिए आ सकते हैं।

धुआंधार वॉटरफॉल

धुआंधार वॉटरफॉल सिर्फ जबलपुर का ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और पुरे भारत का एक महत्वपूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। लगभग 15 मीटर की हाइट से गिरने वाली इस वॉटरफॉल की खूबसूरती सिर्फ देखते ही आपके आंखें चकमका जाएंगी। इस वॉटरफॉल की सबसे बड़ी खासियत है कि, जिस जगह पर ये पानी गिरती है उस स्थान के चारों तरफ कुहासा और धुंआ सा बन जाता है। इसीलिए इसे पुरे भारत में धुआंधार वॉटरफॉल के नाम से भी जाना जाता है। अगर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जबलपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां ज़रूर पहुंच जाए।
5 must see places of jabalpur,major attractions of jabalpur,madhya pradesh,tourist places in jabalpur,tourism holidays,travel डुमना नेचर रिजर्व

आप जबलपुर भ्रमण की शुरूआत यहां के खूबसूरत प्राकृतिक स्थल डुमना नेचर रिजर्व से कर सकते हैं। लगभग 1058 हेक्टेयर में फैला यह रिजर्व राज्य के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। जबलपुर से 10 किमी दूर स्थित यह नेचर रिजर्व वीकेंड पर आरामदायक अवकाश बिताने के लिए सबसे आदर्श विकल्प माना जाता है। इस स्थल का एक इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया गया जहां आप वन्यजीवन को बहुत ही करीब से देख सकते हैं। इस रिजर्व में विभिन्न जंगली जानवरों की प्रजातियों को भी देख सकते हैं, जिसमें चीतल, जंगली सूअर, सियार, तेंदुआ आदि शामिल हैं। इनके अलावा आप यहां विभिन्न पक्षी प्रजातियों को भी देख सकते हैं। इस रिजर्व में बच्चों के खेलने के लिए एक अलग से बाल उद्यान भी बनाया गया है।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान

अपनी सैर को रोमांचक बनाने के लिए आप जबलपुर से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते हैं। कान्हा, देश के चुनिंदा सबसे खास अभयारण्यों में गिना जाता है, जहां के वन जीवन को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान एक आदर्श जैव विविधता को प्रदर्शित करने का काम करता है, जहां आप विभिन्न वनस्पतियों, जीव जन्तुओं और पक्षियों की कई प्रजातियों को देख सकते हैं।
5 must see places of jabalpur,major attractions of jabalpur,madhya pradesh,tourist places in jabalpur,tourism holidays,travel हनुमान ताल

मध्य प्रदेश पूरे भारत में झीलों की नगरी से भी जाना जाता है। जबलपुर उनमें से एक ऐसा शहर है जहाँ लगभगग छोटे-बड़े झील मिलकर 50 से भी अधिक झील है। इन इन झीलों में से बेहतरीन झील है हमुमान ताल। अपने प्रकृतिक खूबसूरती और आकर्षण दृशय के लिए हनुमान ताल जबलपुर में सबसे प्रमुख पर्यटक स्थान माना जाता है। हनुमान ताल अपने खूबसूरती के अलावा धार्मिक स्थल के लिए भी जाना जाता है। यहां हर दिन लगभग हज़ारों लोग अपने फैमली और दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका