न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नुब्रा घाटी को कहा जाता हैं 'लद्दाख के बाग', ऊंची पहाडियां करती हैं सभी को आकर्षित

आज इस कड़ी में हम आपको लद्दाख के पहाड़ों के बीच बसी नुब्रा घाटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे 'लद्दाख के बाग' के रूप में जाना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 5:07:02

नुब्रा घाटी को कहा जाता हैं 'लद्दाख के बाग', ऊंची पहाडियां करती हैं सभी को आकर्षित

देश में जब भी कभी घूमने के लिहाज से जगह का चुनाव किया जाता हैं तो मन में लद्दाख का नाम तो आता ही हैं जिसे भारत का मुकुट कहा जाता है। लद्दाख में घूमने के लिए कई जगह हैं जो अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक सौन्दर्य से सभी को आकर्षित करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लद्दाख के पहाड़ों के बीच बसी नुब्रा घाटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे 'लद्दाख के बाग' के रूप में जाना जाता हैं। नुब्रा का मतलब "फूलों की घाटी" होता है। यह घाटी "गुलाबी" और "पीले जंगली गुलाबों" से सजी है।

नुब्रा घाटी को कहा जाता हैं 'लद्दाख के बाग', ऊंची पहाडियां करती हैं सभी को आकर्षित

लेह से 150 किमी की दूरी पर बसी नुब्रा घाटी बेहद ही आकर्षक और खूबसूरत है। इस घाटी का इतिहास भी काफी पुराना है। इतिहासकारों के अनुसार इसका इतिहास सातवीं शताब्दी ई। पूर्व पुराना है। इतिहास में इस घाटी में चीनी और मंगोलिया ने आक्रमण किया था। आइए जानते हैं नुब्रा घाटी के बारे में।

प्राकृतिक दृश्यों से सजी है घाटी

नुब्रा घाटी प्राकृतिक दृश्यों से सजी है। इस घाटी की रेत, पहाड़ियां यहां की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करती है। यहां का मौसम काफी ठंडा रहता है। नुब्रा घाटी श्योक नामक दो नदियों के बीच में बसी है। यहां की संस्कृति भी काफी अलग है।

नुब्रा घाटी को कहा जाता हैं 'लद्दाख के बाग', ऊंची पहाडियां करती हैं सभी को आकर्षित

लेह से नुब्रा का सफर

नुब्रा घाटी जाने के लिए सड़क मार्ग से होकर जाना होता है। सबसे पहले राष्ट्रीय मार्ग से खर्दुंग ला तक सफर किया जाता है। उसके बाद खर्दुंग गांव से होते हुए श्योक घाटी तक सफर किया जाता है। नुब्रा घाटी जाने से पहले यात्रियों को दो दिन के लिए लेह में रुकना होता है। एक बार जब यात्री यहां के वातावरण में ढल जाते हैं, तब आगे की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा में आपको खूबसूरत सड़के मिलेंगी जो आपका दिल जीत लेंगी। नुब्रा घाटी के करीब पहुंचने पर आपको रेत के टीलों के साथ सुनसान सड़क मिलेगी।

डिस्किट और हंडर

डिस्किट और हंडर नुब्रा घाटी का व्यापारिक केंद्र है। ये जगह बेहद ही सुंदर है। आपको डिस्किट और हंडर में रुकने के लिए आसानी से होटल, होम स्टे, रिसॉर्ट और टेंट मिल जाएंगे। यहां का वातावरण भी काफी शांत है। इस जगह पर दो कूबड़ वाले ऊंट देखने को मिलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग

तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी

83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी

योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय

क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'

'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी

सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी

क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान

कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा

दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?

हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज