Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से ज्यादा लोग 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' को कर रहे पसंद, बना परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन

गुजरात में कई जगहें घूमने लायक है, लेकिन केवडिया में 597 फिट ऊंचा विशालकाय स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) ने लोगों के मन में एक खास जगह बनाई हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Nov 2020 11:35:22

स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से ज्यादा लोग 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' को कर रहे पसंद, बना परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन

गुजरात एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। गुजरात में द्वारका, सोमनाथ, पालीताना के निकट शत्रुंजय पहाड़ी, पावागढ़, अंबाजी भद्रेश्वर, शामलाजी, तरंगा और गिरनार जैसे धार्मिक स्थलों के अलावा महात्मा गाँधी की जन्मभूमि पोरबंदर तथा पुरातत्त्व और वास्तुकला की दृष्टि से उल्लेखनीय पाटन, सिद्धपुर, घुरनली, दभोई, बाडनगर, मोधेरा, लोथल और अहमदाबाद जैसे स्थान भी हैं। अहमदपुर मांडती, चारबाड़ उभारत और तीथल के सुंदर समुद्री तट, सतपुड़ा पर्वतीय स्थल, गिर वनों के शेरों का अभयारण्य और कच्छ में जंगली गधों का अभयारण्य भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

वैसे तो गुजरात में कई जगहें घूमने लायक है, लेकिन केवडिया में 597 फिट ऊंचा विशालकाय स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) ने लोगों के मन में एक खास जगह बनाई हुई है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को, अमेरिका में स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty) से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन से पहले स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए रोजाना 13,000 पर्यटक देखने आते थे। प्रशासन द्वारा थोड़ी सी ढिलाई देने के बाद पिछले महीने लगभग 10 हजार लोग इस खास प्रतिमा को देखने के लिए आए।
gujarat,statue of unity,statue of liberty,gujarat tourism स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नीचे नर्मदा नदी में सुख सुविधाओं से लैस क्रूज का संचालन होता है। 375 एकड़ में फैले पहाड़ी व वन क्षेत्र में जंगल सफारी है, जिसमें सैकड़ों पशु-पक्षियों का बसेरा है। यहां ऑस्ट्रेलिया के कंगारू से लेकर दक्षिण अमेरिका के लामा जैसे पशुओं को भी संरक्षित किया गया है। इसी तरह अफ्रीका के तमाम पशुओं को रखा गया है।

चिल्ड्रेन न्यूट्रिशन पार्क अत्याधुनिक संसाधनों और बच्चों के मनोविज्ञान की सोच से परिपूर्ण है। यहां 600 मीटर लंबाई की पटरियों पर दौड़ती न्यूट्री ट्रेन पांच थीम आधारित स्टेशनों पर रुकती है। फाइव डी वर्चुअल रियलिटी थिएटर बच्चों को खान पान से संबंधित जानकारी देकर बांधे रखता है। gujarat,statue of unity,statue of liberty,gujarat tourism 'मस्ट-विजिट' जगह के रूप में वर्गित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मस्ट-विजिट' जगह के रूप में वर्गित किए जाने वाले इस स्थान के आसपास नर्मदा नदी के किनारे, सतपुड़ा और विंध्याचल पर्वतमाला समेत कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को लुभाती हैं। गुजरात में इस प्रोटेक्ट से शुरुआत से जुड़े हुए राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव गुप्ता ने कहा कि इस जगह को पूरे परिवार के लिए एक मॉडल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण था।

गुप्ता ने पीटीआई से कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में, शहर को अपनी पारिस्थितिकी और स्थानीय विरासत को संरक्षित करते हुए पूरे परिवार के लिए एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है।'

उन्होंने कहा कि शहर का मुख्य आकर्षण स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने खास तौर पर बनवाया है वो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है।

केवडिया में विभिन्न पर्यटन आकर्षणों के बारे में गुजरात की पर्यटन सचिव ममता वर्मा ने कहा कि केवडिया में एक परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए कुछ खास है, जो उन्हें ज्यादा आकर्षित करता है। वर्मा ने कहा, केवड़िया में बुजुर्ग और बड़ों के लिए आरोग्य वैन है, बच्चों के लिए बच्चों का पोषण पार्क है। वहीं, युवाओं के पास कैम्पिंग और रिवर राफ्टिंग के ऑप्शन हैं।

राजीव गुप्ता ने यह भी बताया कि कस्बे में हुए इस विकास कार्य से लगभग 3,000 आदिवासी लड़कों और लड़कियों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार दिया है। इसके अलावा 10,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे महिलाओं के लिए सूक्ष्म उद्यमिता के नए रास्ते भी खुले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका