न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये किले कभी भारत की शान बढ़ाते थे, आज पाकिस्तान के पर्यटन का केंद्र हैं

हम जिन किलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो कभी भारत की शान हुआ करते थे और आज वो पाकिस्तान के मशहूर टूरिस्ट प्लेस माने जाने लगे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Jul 2018 8:29:01

ये किले कभी भारत की शान बढ़ाते थे, आज पाकिस्तान के पर्यटन का केंद्र हैं

भारत को विश्वभर में उसकी संस्कृति और स्वरुप के लिए जाना जाता हैं और इसी को देखने के लिए लोग विदेशों से भारत में आते हैं। आपने देश के कई किले देखें होंगे और उनके बारे में जानते भी होंगे। देश के ये किले देश की शान में इजाफा करते हैं। लेकिन आज हम जिन किलों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो कभी भारत की शान हुआ करते थे और आज वो पाकिस्तान के मशहूर टूरिस्ट प्लेस माने जाने लगे हैं। जी हाँ, आज हम आपको उन किलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बंटवारे से पहले भारत में आते थे लेकिन आज पाकिस्तान के पर्यटन का केंद्र हैं।

* हावलपुर, दरावड़ किला


पाकिस्तान बहावलपुर के डेरा नवाब साहिब में स्थित दरावड़ किला कभी भारत का हिस्सा हुआ करता था। 30 मीटर ऊंची दीवारों वाले इस किले का निर्माण जैसलमेर के राजपूत राय जज्जा भाटी ने करवाया था, जोकि कब्जे से पहले रॉयल फैमिली का महल था।

* करीमाबाद, अल्तीत फोर्ट

900 साल पुराना अल्तीत फोर्ट पाकिस्तान के गिलगित-बल्टिस्तान की हुंजा वैली करीमाबाद में स्थित है, जिसे पुराना मॉन्युमेंट भी कहा जाता है। टूरिस्टों में फेमस यह महल भी कभी भारत का ही हिस्सा था लेकिन बंटवारे के बाद इसे पाकिस्तान की शान माना जाता है।

* बहावलपुर, सादिक गढ़ पैलेस

पाकिस्तान के मशहूर किलो में से एक सादिक गढ़ पैलेस बहावलपुर में स्थित है। चारों से लंबी दीवारों और गार्डन से घिरा यह किला बहुत ही खूबसूरत है।

forts of pakistan,forts that were in in india

* झेलम, रोहतास फोर्ट

झेलम शहर के दीना टाउन के पास मौजूद यह रोहतास फोर्ट काफी फेमस है। सीढीदार दीवार और लगभग 12 गेट्स वाले इस महल को देखने के लिए भी टूरिस्ट दूर-दूर से आते है।

* बहावलपुर, नूर महल

बहावलपुर में स्थित ब्रिटिश काल में बने इस महल की बनावट इटली के महलों जैसी है। पाकिस्तान आर्मी की संपति बन चुके इस महल को गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

* मुजफ्फराबाद, लाल किला

मुजफ्फराबाद शहर में स्थित इस शानदार लाल किले को मुजफ्फराबाद किले के नाम से भी जाना जाता है। यह खूबसूरत किला तीन तरफ से नीलम नदी से घिरा हुआ है।

* सिंध, फैज किला

पाकिस्तान सिंध में मौजूद 200 साल पुराना यह किला वहां के कई खूबसूरत किलों में से एक हैं। खहीर पुल की शाही परिवार द्वारा 1798 में बनवाए इस किले को अरमगढ़ किले के नाम से भी जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका