न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसमान छूते देवदार के पेड़ और खामोश वातावरण को छेड़ती पक्षियों की आवाजें - कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य

आप प्रकृति प्रेमी हैं और घुमक्कड़ भी तो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का कालाटोप आपकी मंजिल हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Apr 2018 10:55:52

आसमान छूते देवदार के पेड़ और खामोश वातावरण को छेड़ती पक्षियों की आवाजें - कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य

आप प्रकृति प्रेमी हैं और घुमक्कड़ भी तो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का कालाटोप आपकी मंजिल हो सकता है। चंबा को वैसे तो प्रकृति ने कई नेमत बख्शी हैं, मगर इस जिले के कई इलाके प्रकृति के सान्निध्य में बसे होने के गौरव को जीते हैं। आप प्रकृति से सीधा साक्षात्कार करने के आकांक्षी हैं तो कालाटोप आना आपको भरपूर आनंद देगा। यहां की आबोहवा आपको लौटने नहीं देगी। आसमान छूते देवदार के पेड़ और खामोश वातावरण को छेड़ती पक्षियों की आवाजें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। करीब बीस वर्ग किलोमीटर में फैला कालाटोप जंगल हर पल आपको ताजगी का एहसास करवाता है।

चंबा का संरक्षित वन्यजीव अभयारण्य कालाटोप किसी भी आगंतुक को अपने मोहपाश में बांधने में सक्षम है। कालाटोप सेंक्चुरी खज्जियार और डलहौजी के बीच स्थित है। दिसंबर के अंत और जनवरी में यहां काफी बर्फबारी भी होती है, मानों चारों ओर चांदी ही चांदी बिखरी पड़ी हो।

पंडित जवाहरलाल नेहरू जब इस क्षेत्र के दौरे पर (1954 में) आए थे, तब उन्होंने धौगरी समुदाय के लोगों को स्थायी रूप से यहां रहने की इजाजत दी थी और तब से ये सेंक्चुरी शायद पहली ऐसी सेंक्चुरी है, जिसमें मानव बस्ती है। हालांकि यहां मात्र 75 के करीब ही घर हैं। दअसल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर बसे डलहौजी शहर में जब अंग्रेजों ने रहना शुरू किया, तब कालाटोप के घने जंगलों से कोयला बनाने की योजना थी। कालाटोप में जो मानव बस्ती है, उसका नाम लकड़मंडी है। इस नाम के पीछे वजह यह बताई जती है कि देवदार के घने जंगलों से लकड़ी काट कर यहां रखी जती थी। कालाटोप जंगल के बीच में प्राकृतिक ट्रैकिंग रूट ट्रैकर्स के लिए बेहद रोमांचकारी है। कई वन्य पक्षी भी इस जंगल में रहते हैं, जिनमें विलुप्त हो रहे चकोर जसे पक्षी सैलानियों का ध्यान आकर्षित करते हैं। इस जंगल में कई प्रकार की जड़ी-बूटियों का खजना भी है, जिसमें ब्रह्मी, टैक्सस और बेकाय के पेड़ प्रमुख हैं।

ठहरने के लिए कालाटोप जंगल के बीच दो कमरों का विश्राम गृह है, जिसे डाक बंगले की संज्ञा दी गई है। यहां ठहरने के लिए आपको चंबा के वाइल्ड लाइफ अधिकारी (डीएफओ), जो इसके वार्डन भी हैं, से संपर्क करना होगा। इसके अलावा यहां से 11 कि.मी. दूर खज्जियार और 26 कि.मी. दूर डलहौजी के होटलों में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था है। मार्च से नवंबर के बीच आप कभी भी यहां घूमने आ सकते हैं, मगर ठंडा मौसम होने की वजह से गर्म कपड़े और रेन-कोट इत्यादि ले जाना न भूलें।

दिल्ली से यहां की दूरी 520 कि.मी. और चंबा से 24 कि.मी. है। अगर आप रेलगाड़ी से आ रहे हैं तो पठानकोट आकर आप टैक्सी या बस द्वारा यहां पहुंच सकते हैं। हवाई जहाज से भी आप पठानकोट तक ही पहुंच सकते हैं और गगल हवाई अड्डे पर उतर कर आप 125 कि.मी. का सफर टैक्सी या बस द्वारा तय कर सकते हैं। प्रकृति की गोद में बसे कालाटोप के जंगल आपको सन्नाटे की लोरियां सुनाते हैं तो वन्य प्राणियों की आवाजें आपकी नींद खोलती हैं। ऐसे नजरे की कल्पना नहीं की ज सकती, बल्कि रू-ब-रू होकर ही प्रकृति से सीधा साक्षात्कार किया ज सकता है। लेकिन हां, जंगल में जब भी घूमने निकलें तो चीते, भालू, जंगली गाय से सावधान रहें। यहां आप प्रकृति के मेहमान हैं तो खतरे से सावधान रहना आपका दायित्व है। काले भालू सर्दियों में अक्सर मानव बस्तियों का रुख करते हैं। यहां का शानदार मौसम और कान खुजलाते सन्नाटे का आनंद आपको कुछ और दिन रहने का आग्रह जरूर करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर