न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मों में दिखाई देती हैं भारत की इन जगहों की खूबसूरत झलक, जरूर बनाए घूमने का प्लान

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती को अक्सर फिल्मों में शामिल किया जाता रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 6:11:28

फिल्मों में दिखाई देती हैं भारत की इन जगहों की खूबसूरत झलक, जरूर बनाए घूमने का प्लान

भारत एक विशाल देश हैं जिसे पर्यटन के लिहाज से बहुत ख़ास माना जाता हैं क्योंकि यहां हर क्षेत्र की अपनी अनोखी विशेषता और वातावरण हैं जो घूमने का आनंद देती हैं। भारतीय फिल्मों में भी देश की इन जगहों की खूबसूरती की झलक दिखाई देती हैं। कई बार फिल्मों को देखकर ही उस जगह से प्यार होने लगता हैं और वहां घूमने की इच्छा उठने लगती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती को अक्सर फिल्मों में शामिल किया जाता रहा हैं।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,movies shows indian tourist destinations

गोवा

साल 2001 में बनी फिल्म 'दिल चाहता है' तो आपने शायद देखी ही होगी। इस फिल्म में गोवा की खूबसूरती को दिखाया गया है। मसलन वहां के बीच, क्रूज और अगौडा फोर्ट (किला)। यह किला आज भी उतना ही मशहूर है, जितना पहले था। यहां अक्सर लोग 'दिल चाहता है' स्टाइल में फोटो खिंचवाने के लिए आते हैं।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,movies shows indian tourist destinations

हिमाचल प्रदेश

साल 2013 में आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा की एक फिल्म आई थी हाईवे, जिसमें कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ खास जगहों को दिखाया गया था। फिल्म में पहाड़ों की ऐसी खूबसूरती दिखाई गई है कि यकीनन आप जाने को मजबूर हो जाएंगे। इन जगहों में हिमाचल की सांग्ला वैली और कश्मीर की अरू और चंद्रावरी वैली खासतौर पर शामिल हैं।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,movies shows indian tourist destinations

मुन्नार

शाहरूख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें गोवा से लेकर केरल तक की खूबसूरती दिखाई गई है, खासकर मुन्नार। मुन्नार के प्रमुख आकर्षणों में मट्टुपेट्टी, इरावीकुलम राष्ट्रीय उद्यान और अथुकड फॉल्स शामिल हैं। इस फिल्म में आपको दक्षिण भारत की वो खूबसूरती निहारने का मौका मिलता है, जिससे आप शायद अब तक महरूम होंगे। यकीनन आप इन जगहों पर जाकर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,movies shows indian tourist destinations

मनाली

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की साल 2013 में एक फिल्म आई थी 'ये जवानी है दीवानी', जिसमें बर्फीले पहाड़ों का ऐसा मनमोहक सीन दिखाया गया है कि आप वाह किए बिना नहीं रह पाएंगे। इसमें मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हिडिम्बा मंदिर से लेकर गुलमर्ग के बर्फीले पहाड़ और कुल्लू का मनमोहक दृश्य दिखाया गया है। ये घूमने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन जगहो में से एक हैं।

tourist places,indian tourist places,beautiful tourist places,movies shows indian tourist destinations

डलहौजी

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की साल 2013 में आई फिल्म 'लुटेरा' में जिन खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है, वो ऐसा लगते हैं जैसे भारत में नहीं बल्कि विदेश में हों। इसमें डलहौजी के बर्फीले पहाड़ दिखाए गए हैं। डलहौजी एक हिल स्टेशन है, जो हिमाचल प्रदेश में है। ये जगह यकीनन घूमने लायक है। यहां प्रकृति की ऐसी खूबसूरती देखने को मिलती है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!