न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के ये सनराइज और सनसेट करते है दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित

हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी जगहों की जानकारी जहां का सूर्योदय और सूर्यास्त आपको समय निकाल कर देखने जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 11:25:57

भारत के ये सनराइज और सनसेट करते है दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित

हमारी इस भागती-दौड़ती जिंदगी में हम जिंदगी के कुछ सुनहरे पलों को पीछे छोड़ने लगे हैं, जिसमें विशेषकर है सनराइज और सनसेट की प्राकृतिक ख़ूबसूरती को देखना। वैसे तो सूर्योदय और सूर्यास्त हमरे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है, लेकिन सुकून के साथ इसे देखे हुए बुत वक्त गुजर जाता हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य देखना वाकई में अपनेआप में रमणीय दृश्य होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी जगहों की जानकारी जहां का सूर्योदय और सूर्यास्त आपको समय निकाल कर देखने जाना चाहिए। तो आइये जानते हैं उन बेस्ट जगहों के बारे में।

* कन्याकुमारी

देश के सबसे आखिरी छोर पर स्थित कन्याकुमारी देश के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक के पास हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मिलन के बीच सूरज को उगते और डूबते देखना अपने आप में सबसे अद्भुत नजारा है। यहां पर सनराइज पॉइंट और सनसेट पॉइंट है। जिस दिन पूर्णिमा हो उस शाम को आप सूर्यास्त और मून राइज यानी चांद को उगते हुए एक साथ देख सकते हैं और यह नजारा भी अपने आप में बेहतरीन होता है।

sunset and sunrise in india,india,places to visit in india,sunset point in india,sunrise point in india

* टाइगर हिल, दार्जिलिंग

दार्जिलिंग जाएं और टाइगर हिल का सनराइट न देखें तो आपकी दार्जिलिंग ट्रिप अधूरी है। एवरेस्ट के बाद हिमालय की सबसे ऊंची चोटियों में से एक कंचनजंगा की पहाड़ियों के पीछे से सूर्य को उगते हुए देखने का नजारा हमेशा के लिए आपकी यादों में बस जाएगा। दार्जिलिंग की हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच, हाथ में गर्मा गर्म दार्जिलिंग चाय का कप हो और सामने सनराइज का नजारा, भला एक टूरिस्ट को और क्या चाहिए।

* कोवलम, केरल

केरल का तटीय शहर कोवलम अपने खूबसूरत बीचेज के लिए दुनियाभर में मशहूर है खासतौर से लाइट हाउस बीच के लिए। सुबह के वक्त सूरज के निकलने से ठीक पहले जब आकाश अलग-अलग रंगों से भर जाता है तो समुद्र किनारे बैठकर इस नजारे को कैमरे में कैद करना हो या फिर सूर्यास्त के वक्त जब ऐसा लग रहा हो मानो सूरज समुद्र के पानी में डूब रहा हो। ये दोनों ही नजारे आपको बेस्ट सनसेट और सनराइज की याद दिलाएंगे।

* माउंट आबू, राजस्थान

राजस्थान के माउंट आबू को रेगिस्तान के ओऐसिस यानी हरित भूमि के रूप में जाना जाता है। अरावली की पहाड़ियों में स्थित माउंट आबू देश का फेमस हिल स्टेशन है। माउंट आबू में नक्की लेक के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित है सनसेट पॉइंट। इस जगह से आपको सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा दिखता है। इस लोकेशन से सनसेट का नजारा देखना आपको बिलकुल मिस नहीं करना चाहिए।

sunset and sunrise in india,india,places to visit in india,sunset point in india,sunrise point in india

* कच्छ का रण, गुजरात

समुद्र तट और पहाड़ों के बाद अब बात रेगिस्तान में सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे की जिसके लिए आपको जाना होगा गुजरात के कच्छ के रण में जहां से आपको दिखेगा सनसेट का बेस्ट नजारा। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि अगर मौसम साफ है तो सूर्यास्त और कच्छ के रण के बीच आपको और कुछ नहीं दिखेगा क्योंकि वहां और कुछ है ही नहीं। दूर-दूर तक सिर्फ सफेद नमक है। हर साल यहां 3 महीने के लिए रण उत्सव का भी आयोजन होता है जिसमें शामिल होने बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

* ताजमहल, आगरा

आगरा के फेमस और दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के बैकग्राउंड से सूरज को उगते और डूबते देखने का नजारा ही कुछ और है। सनराइज और सनसेट के वक्त भी ताजमहज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

* वाराणसी, यूपी


वाराणसी के घाट से गंगा नदी के बीच से सूरज को उगते और डूबते देखना भी अपने आप में एक बेहतरीन नजारा है और यह शहर भारत के मस्ट विजिट प्लेसेज में से एक है। आप चाहें तो नाव पर बैठकर भी इस नजारे को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं।

* नंदी हिल्स, कर्नाटक


बैंगलुरु के पास स्थित नंदी हिल्स भी अपने सनराइज पॉइंट के लिए फेमस है। अगर आप यहां से सूर्योदय का बेहतरीन नजारा देखना चाहते हैं तो सूर्योदय होने से पहले ही वहां पहुंच जाएं और फिर सनराइज देखकर पहाड़ों पर बर्ड वॉचिंग करने पहुंच जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका