न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बना रहे हैं जयपुर घूमने का प्लान, जरूर लें यहां के इन 7 प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

आज इस कड़ी में हम आपको जयपुर के कुछ ऐसे स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके व्यंजनों का स्वाद आपका घूमना सफल बना देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 5:40:49

बना रहे हैं जयपुर घूमने का प्लान, जरूर लें यहां के इन 7 प्रसिद्द व्यंजनों का स्वाद

सर्दियों का मौसम जारी हैं और इस दौरान घूमने के लिए गुलाबीनगरी अर्थात जयपुर को बहुत पसंद किया जाता हैं। कई लोग इस सुहाने मौसम में जयपुर के किलों और ऐतिहासिक स्मारकों के खूबसूरत नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। लेकिन इन्हीं के साथ ही जयपुर को अपने खानपान के लिए जाना जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको जयपुर के कुछ ऐसे स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके व्यंजनों का स्वाद आपका घूमना सफल बना देंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

चावला और नंद के गोलगप्पे

चटपटे व तीखे गोलगप्पे तो हर किसी को खाने में पसंद होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसे जयपुर में खाना चाहते हैं तो इसके लिए फैशन स्ट्रीट पर मौजूद चावला स्वीट्स और नन्द चाट भण्डार को चुन सकते हैं। यहां पर आप अपने टेस्ट के मुताबिक मसालेदार, मीठे, चटपटे आदि गोलगप्पे खाने का मजा ले सकते हैं।

jaipur places,jaipur food places,best food places

दाल बाटी चूरमा, विरासत रेस्तरां

दाल बाटी चूरमा राजस्थान की फेमस डिश में से एक है। ऐसे में जयपुर जाने पर इसे खाना बिल्कुल भी ना भूलना। इसे बनाने के लिए आटे से बाटी तैयार करके उसे घी में डुबोकर सर्व किया जाता है। दाल सूप की तरह होती है। साथ ही आटे व चीनी से चूरमा बनाया जाता है। साथ ही इसे खाने के लिए वहां का विरासत रेस्तरां दुनियाभर में मशहूर है।

प्याज कचोरी, रावत मिष्ठान भंडार

वैसे तो कचोरी अलग-अलग चीजों से तैयार की जाती है। मगर जयपुर में प्याज की कचोरी फेमस है। ऐसे में इसे लोग खासतौर पर खाना पसंद करते हैं। यह आपको वहां पर बड़ी दुकानों से लेकर सड़क के किनारे लगे स्टॉल्स पर आसानी से मिल जाएगी। मगर फिर वहां पर रावत मिष्ठान भंडार की प्याज कचोरी बहुत मशहूर है। ऐसे में अगर आप जयपुर जाएं तो इसे खाना ना भूलें।

घेवर, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार

तेल, आटे और चीनी के सिरप से तैयार घेवर जयपुर की पारंपरिक मिठाई में से एक है। ऐसे में इसे लोग त्योहारों व शुभ अवसर पर खाते हैं। गोल आकार का घेवर खाने में बेहद ही टेस्टी होती है। इसे सादा, मावा, मलाई आदि अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है। बात अगर जयपुर की करें तो यह वहां के जोहरी बाजार रोड पर बनी लक्ष्मी मिष्ठान भंडार की सबसे फेमस होती है।

jaipur places,jaipur food places,best food places

लस्सी, जयपुर का लस्सीवाला

भले ही अमृतसर की लस्सी दुनियाभर में फेमस है। मगर जयपुर में मिलने वाली लस्सी का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में अगर आप इसे पसंद करते है तो जयपुर का लस्सीवाला से 1 गिलास लस्सी का जरूर पीकर आए। यह दुकान शहर के एमआई रोड पर बनी है। यहां पर मीठी व खट्टे दोनों स्वाद में आपको लस्सी मिल जाएगी। मगर यह आपको स्टील की जगह मिट्टी के गिलास में मिलेगी।

मसाला चाय, गुलाब जी चायवाला

दिनभर की थकान दूर करने के लिए हर कोई मसाला चाय पीना पसंद करता है। इसके लिए जयपुर के प्लाज़ा के ठीक सामने आपको गुलाब जी चाय वाली की दुकान मिलेगी। ऐसे में आप वहां पर मसाला चाय का मजा ले सकते हैं। यहां की मसाला चाय पीने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

पाव भाजी, पंडित पाव भाजी स्टॉल

अलग-अलग सब्जियों से तैयार पाव भाजी खाने में टेस्टी होने के साथ फायदेमंद भी होती है। ऐसे में अगर आप भी इसे खाने के शौकीन है तो इसके लिए जयपुर के बिड़ला मंदिर के पास पंडित के पाव भाजी स्टॉल बेस्ट रहेगा। यहां की पाव भाजी का स्वाद आपको पूरे जयपुर में कहीं भी नहीं मिलेगा। ऐसे में अन्य शहरों से भी लोग इसे खाने का मजा लेने आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!