न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवधाम - एक साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन का सुख देता हैं शिव का यह मंदिर

शिवधाम ऐसा धाम है जहां एक साथ ही भगवान भोलेनाथ के इन 12 रूपों के दर्शन किए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 8:26:58

शिवधाम - एक साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन का सुख देता हैं शिव का यह मंदिर

भगवान शिव की शक्ति से कोई भी अछूता नहीं हैं। सृष्टि के तारणहार भगवान शिव को अपने भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए जाना जाता हैं। तभी तो सभी भक्तगण भगवान शिव के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन करने की लालसा रखते हैं। अगर आप भी भगवान शिव के सभी 12 ज्योर्तिलिंगों का दर्शन करना चाहते हैं लेकिन जा नहीं पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं क्योंकि आप सिर्फ एक मंदिर में जाकर भी एकसाथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन का सुख ले सकते हैं। जी हाँ, शिव का मंदिर शिवधाम इसी बात के लिए जाना जाता हैं। आज हम आपको इसी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं।

शिवधाम ऐसा धाम है जहां एक साथ ही भगवान भोलेनाथ के इन 12 रूपों के दर्शन किए जा सकते हैं। पंजाब प्रांत के औद्योगिक नगर लुधियाना व फिल्लौर टोल प्लाजा जी.टी. रोड के मध्य गांव लाडोवाल से एक सड़क गांव बग्गे कलां को जाती है जहां पर आदिदेव महादेव का विशाल सुंदर व मनमोहक शिव मंदिर ‘शिवधाम’ असंख्य शिव भक्तों की श्रद्धा व आस्था का मुख्य केंद्र बन चुका है।

यहां भक्तजन श्री सोमनाथ सोमेश्वर, श्री मल्लिकार्जुन, श्री ओंकारमम्लेश्वर, श्री वैद्यनाथ, श्री महाकालेश्वर, श्री भीमाशंकर, श्री रामेश्वर, श्री केदारनाथ, श्री विश्वेश्वर श्री त्रंयम्बकेश्वर, श्री नागेश्वर व श्री घृष्णेश्वर ज्योर्तिलिंगों के रूप के दर्शन करते हैं। इन रूपों के दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालुगण 11 रुद्रावतार, पवित्र शिवलिंग, शिव परिवार, मां दुर्गा, श्री हनुमान जी, श्री राम परिवार तथा श्री राधा कृष्ण जी की सुंदर व मनमोहक मूर्तियों के दर्शन प्राप्त करते हैं।

शिवधाम के निर्माण का कार्य 2006 में शुरू किया गया तथा मूर्तियों की स्थापना 20 फरवरी 2014 को की गई। मंदिर में एक विशाल गुफा भी निर्मित की गई है। इसके अलावा मंदिर में तपस्थली, गुरुकुल, यज्ञशाला, भोजनालय, गौशाला तथा सुंदर पार्क भी बनाए गए हैं। मंदिर के गुरुकुल में बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा प्रदान की जाती है।

मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन पवित्र शिवलिंग का रुद्राभिषेक तथा सुबह, शाम को हवन किया जाता है। हर सोमवार को भोलेनाथ का विशेष शृंगार व विशेष आरती होती है। इसके अलावा समय-समय पर मंदिर में धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं। मंदिर के अंदर भोलेनाथ का चांदी का रथ शोभायमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर