न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग, परफेक्ट रहेगी ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन

हनीमून की प्लानिंग नहीं की है या कर रहे हैं तो हनीमून डेस्टिनेशन के चुनाव में हम आपकी मदद किए देते हैं। पेश हैं भारत के कुछ मशहूर हनीमून डेस्टिनेशंस-

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 28 Nov 2019 10:13:00

कर रहे हैं हनीमून की प्लानिंग, परफेक्ट रहेगी ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन

क्या आपने अपनी शादी की तैयारी और उससे जुड़ी हर छोटी-से-छोटी चीज़ जैसे कि कपड़े, मेहमानों की लिस्ट, फोटोग्राफर इत्यादि के लिए कई रातें जाग कर काटी हैं । इसी भागदौड़ में और एक नई जिंदगी की शुरूआत करने की खुशी में, आपके हनीमून का प्लान कहीं पीछे ही छूट जाता है। दरअसल, हनीमून भावी जीवन के लिए सुखद और मीठी यादें बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण होता है ताकि इनके सहारे आने-वाली जिम्मेदारियों को खुशी-खुशी आसानी से निभाया जा सके। अगर आपने अपने हनीमून की प्लानिंग नहीं की है या कर रहे हैं तो हनीमून डेस्टिनेशन के चुनाव में हम आपकी मदद किए देते हैं। पेश हैं भारत के कुछ मशहूर हनीमून डेस्टिनेशंस-

most romantic destinations for honeymoon,romantic destinations for honeymoon,destinations for honeymoon,holidays,travel

गोवा

हनीमून कपल्स के बीच बहुत ही लोकप्रिय जगह, गोवा में आपके लिए वह सबकुछ है जो आपको हनीमून मूड से बाहर निकलने ही नहीं देगा। शांत बीचेस, शानदार पुर्तगाली आर्किटेक्चर, जोश भर देने वाली फेनी, बे-रोक-टोक नाइटलाइफ और स्वादिष्ट मसालेदार विंडालू। यही है आपका गोवा- सामने नीला समंदर और उसके पीछे जगमगाता सूरज। गोवा में ऐसा बहुत कुछ है, जो आपको बार-बार प्यार में डूबने के लिए मजबूर कर देगा और आपके शादी के जोश को कभी कम नहीं होने देगा।

मनाली

चारों ओर हरियाली, खूबसूरत फूलों के बगीचे, बादलों को छूते पहाड़ जिनके बीच से कल-कल करते झरने, नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण मनाली नवविवाहितों के लिए एक शानदार और आकर्षक हनीमून स्पॉट है। कुल्लू घाटी में स्थित मनाली की वादियों की तो बात ही निराली है, जहां सर्दियों के मौसम में पूरे इलाके में बर्फ की सफेद चादर बिछ जाती है।

most romantic destinations for honeymoon,romantic destinations for honeymoon,destinations for honeymoon,holidays,travel

अंडमान

बीच को छूती सूर्य की किरणें, इतिहास की झलक और विश्व-स्तरीय पानी के खेल, अंडमान को हनीमून के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। जब आप खिड़की के बाहर झांककर लाइटहाउस की चमक को आस-पास के द्वीपों पर पड़ते हुए देखते हैं या एशिया के सबसे अच्छे बीच की सफेद रेत के ऊपर चलते हैं, तो आपको थाईलैंड, मालदीव या मॉरीशस जाने की जरूरत नहीं। अंडमान में यादगार पलों को संजोने के लिए हर कपल को ठहरने की अच्छी जगह मिल जाती है।

माउंट आबू


माउंट आबू को 'राजस्थान का स्वर्ग' कहा जाता है। नीलगिरि की पहाड़ियों पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थिति, वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता राजस्थान के अन्य शहरों से एकदम अलग और मनोरम है। यहां की नक्की झील एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।माउंट आबू का गुरु शिखर सबसे खूबसूरत और आकर्षक जगह है, जो अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है।

most romantic destinations for honeymoon,romantic destinations for honeymoon,destinations for honeymoon,holidays,travel

केरल

पहाड़ियां व झीलें, कॉफी के बागान और हाउसबोट, स्पा और स्पाइस – केरल में सबकुछ है! हरे-भरे चाय के बागान में साथ-साथ चलते हुए, ताज़ी हवा में खो जाएं या किसी कॉटेज में आराम फरमाएं। केरल का आकर्षण आपको बार-बार यहां खींच लाएगा, क्योंकि यहां के बैकवाटर और यहां की हरियाली से आपका मन कभी नहीं भरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका