न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश की एकता को दर्शाता है 'स्वर्ण मंदिर', जानें भारत के सबसे प्रसिद्द गुरुद्वारों के बारे में

देशभर में ऐसे कई गुरूद्वारे हैं जो पूरी दुनिया में अपनी विशेषता के चलते बहुत प्रसिद्द हैं और हर दिन यहाँ कई सैलानी दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 10:52:57

देश की एकता को दर्शाता है 'स्वर्ण मंदिर', जानें भारत के सबसे प्रसिद्द गुरुद्वारों के बारे में

हमारे देश में सर्व पंथ समादर का भाव है जिसके चलते हर धर्म के धार्मिक स्थलों को देश की एकता के लिए जाना जाता है। ऐसा ही एक है 'स्वर्ण मंदिर' जहाँ पर हर धर्म के लोग अपना शीश नवाते है और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचते हैं। देशभर में ऐसे कई गुरूद्वारे हैं जो पूरी दुनिया में अपनी विशेषता के चलते बहुत प्रसिद्द हैं और हर दिन यहाँ कई सैलानी दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं। तो आइये जानते है देश के इन प्रसिद्द गुरूद्वारे के बारे में।

* तख्त श्री पटना साहिब

सिख धर्म के लोग तख्त श्री पटना साहिब को गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान मानते हैं इसलिए यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण गुरुद्वारों में से एक है। गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें और अन्तिम गुरू थे। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान होने के अतिरिक्त, पटना साहिब दुनिया भर के सिखों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि गुरु तेग बहादुर भी पटना गए थे और उसी जगह पर ठहरे थे।

famous gurudwara,gurudwara in india

* गुरुद्वारा श्री केश्घर साहिब

गुरुद्वारा श्री केश्घर साहिब, पंजाब के आनंदपुर शहर में है। कहा जाता है कि आनंदपुर शहर की स्थापना सिखों के 9वें गुरू तेग बहादुर ने की थी। साथ ही यह गुरुद्वारा सिख धर्म के खास 5 तख्तों में से एक है। इसी कारणों से इस गुरुद्वारे को बहुत ही खास माना जाता है।

* गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब सिंह

‘गुरुद्वारा हरमिंदर साहिब सिंह’ को ‘श्री दरबार साहिब’ और ‘स्वर्ण मंदिर’ भी कहते हैं। गुरुद्वारे को बचाने के लिए महाराजा रणजीत सिंह जी ने गुरुद्वारे का ऊपरी हिस्सा सोने से ढँक दिया। इसलिए इसे स्वर्ण मंदिर का नाम भी दिया गया है। यह अमृतसर, पंजाब में स्थित है। यह सिखों का सबसे प्रमुख तीर्थ माना जाता है। इस मंदिर के चार दरवाज़े इस बात का प्रतीक हैं कि यह सभी धर्म और आस्था के लोगों के लिए खुला है।

famous gurudwara,gurudwara in india

* गुरुद्वारा बंगला साहिब

मध्य दिल्ली में स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब के रुप में मौजूद जगह पहले राजा जय सिंह की थी, जिसे बाद में गुरु हरकिशन जी की याद में एक गुरुद्वारे में तब्दील कर दिया गया। शुरुआती दिनों में इसे जयसिंहपुरा पैलेस कहा जाता था, जो बाद में बंगला साहिब के नाम से मशहूर हुआ। यह बँगला गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से भी गहरे तक जुड़ा हुआ है।

* सीस गंज गुरुद्वारा

यह दिल्ली का सबसे पुराना और ऐतिहासिक गुरुद्वारा है। यह गुरु तेग बहादुर और उनके अनुयायियों को समर्पित है। इसी जगह गुरू तेग बहादुर को मौत की सजा दी गई थी, जब उन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब के इस्लाम धर्म को अपनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। यह गुरूद्वारा 1930 में बनाया गया था, इस जगह अभी भी एक ट्रंक रखा है, जिससे गुरू जी को मौत के घाट उतार दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर