न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्द 5 शिव मंदिर, सावन खत्म होने से पहले कर ले दर्शन

हम आपके लिए लेकर आए हैं दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्द शिव मंदिर जहां जाकर आप अपनी पूजा-अर्चना का लाभ उठा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Aug 2018 3:33:26

दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्द 5 शिव मंदिर, सावन खत्म होने से पहले कर ले दर्शन

पूरे देश में इस समय सावन के महीने का माहौल देखा जा सकता है। सभी लोग भगवान शिव के मंदिरों में दर्शन करने के लिए उमड़ रहे हैं। और हो भी क्यों ना आखिर सावन का महीना है ही इतना पवित्र जिसमें शिवजी के दर्शन मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता हैं। सावन के इस महीने में भगवान शिव के पूजन व मंदिर दर्शन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दिल्ली-एनसीआर के प्रसिद्द शिव मंदिर जहां जाकर आप अपनी पूजा-अर्चना का लाभ उठा सकते हैं।

lord shiva temples,delhi ncr,sawan shiv pooja,shiv pooja,shiv mandir,shiv temple,sawan,sawan 2018

* श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर

यह मंदिर गाजियाबाद स्थित सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि महादेव के इस मंदिर का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है। इस मंदिर में हर समय एक धूना जलती है। बताया जाता है कि यह कलयुग में महादेव के प्रकट होने के बाद से ही जल रही है। सावन के महीने में यहां शिवलिंग पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। पुराणों में इस मंदिर का वर्णन हिरण्यागर्भ ज्योतिर्लिंग के रूप में मिलता है, जिसे श्रीराम के जन्म से भी पूर्व त्रेतायुग का बताया गया है।

lord shiva temples,delhi ncr,sawan shiv pooja,shiv pooja,shiv mandir,shiv temple,sawan,sawan 2018

* प्राचीन गौरी शंकर मंदिर

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित इस मंदिर में करीब 800 साल पुराना भूरे रंग के पत्थर से निर्मित शिवलिंग है, जो संगमरमर से चारों ओर से ढका हुआ है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण एक मराठा सिपाही ने करवाया था, जो भगवान शिव का परमभक्त था। लोककथा के अनुसार, एक बार जब वह सिपाही जख्मी था और उसकी जिंदगी खतरे में थी तो उसने भगवान शिव से प्रार्थना की थी कि अगर वह जिंदा बचा तो शिव मंदिर बनवाएगा। जब ऐसा हुआ तो उसने अपने वचन के अनुसार मंदिर का निर्माण करवाया।

lord shiva temples,delhi ncr,sawan shiv pooja,shiv pooja,shiv mandir,shiv temple,sawan,sawan 2018

* मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

दिल्ली के शिवाजी मार्ग पर स्थित इस मंदिर का उद्घाटन, साल 1994 में शिवरात्रि के दिन किया गया था। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी मौजूद थे। यह मंदिर करीब 200 एकड़ में फैला हुआ है। यहां भगवान शिव का विशालकाय मूर्ति स्थापित है। इसकी ऊंचाई 100 फीट है। अगर आप एनएच 8 से गुजरते हैं तो मंदिर के भगवान शिव की मूर्ति दूर से ही नजर आती है। मंदिर में भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती, कार्तिकेय, नंदी, सीता-श्रीराम, राधा कृष्ण और भगवान गणेश की भी मूर्तियों की भी पूजा की जा सकती है। यहां बनी सभी मूर्तियां काफी विशाल और कांस्य धातु की बनी हैं। यहां मंदिर में सुंदर बगीचे भी बने हुए हैं, जो यहां आए भक्तों को शांत वातावरण देने के साथ ही मनमोहक प्रतीत होते हैं।

lord shiva temples,delhi ncr,sawan shiv pooja,shiv pooja,shiv mandir,shiv temple,sawan,sawan 2018

* नीली छतरी मंदिर

दिल्ली के निगमबोध घाट स्थित नीली छतरी मंदिर, भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण महाभारत काल में हुआ था। पांडवों में सबसे बड़े युधिष्ठिर ने इसका निर्माण करवाया था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अश्वमेघ यज्ञ भी इसी मंदिर में करवाया था।

lord shiva temples,delhi ncr,sawan shiv pooja,shiv pooja,shiv mandir,shiv temple,sawan,sawan 2018

* गोपेश्वर महादेव मंदिर

गाजियाबाद के वैशाली के सेक्टर 4 में स्थित इस मंदिर के भव्य रूप के दर्शन आपको दूर से ही होने लगते हैं। वैशाली मेट्रो स्टेशन से नीचे आते समय दाएं ओर बनी स्वचालित सीढ़ी से उतरते समय आपको मंदिर के दर्शन होने लग जाते हैं। यहां हर साल सावन माह में भक्त अपनी मनोकामना सिद्धि के लिए पूजा करने पहुंचते हैं। इसके अलावा वैशाली में गुलमोहर शिवालय भी काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर श्री शनि धाम के नजदीक बना है और यहां आप वैशाली मेट्रो स्टेशन पर उतरकर आसानी से जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर