न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा को और खूबसूरत बनाते है ये 5 समुद्र तट

गोवा के मनभावन बीच की लंबी कतार है। पेश है गोवा के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तटों में से पांच की सूची

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Apr 2018 12:04:29

गोवा को और खूबसूरत बनाते है ये 5 समुद्र तट

गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। गोवा में लगभग 40 समुद्री तट है। गोवा शांतिप्रिय पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को बहुत भाता है। समुद्र तटों के कारण गोवा का विश्व में अलग पहचान है। गोवा नदी और समुद्र का अद्भभुत संगम है। नारियल के पेड़ और समुद्र के पानी पर पड़ने वाले सूर्य की रोशनी के मनमोहक नजारे गोवा के खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। गोवा के मनभावन बीच की लंबी कतार है। पेश है गोवा के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तटों में से पांच की सूची:-

# बागा बीच


बागा बीच उत्तरी गोवा का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है। बागा बीच पार्टी, नाइटलाइफ और सी फूड के लिए जाना जाता है। बागा कस्बा सिन्क्वैरिम, कैण्डोलिम से प्रारम्भ होकर कालनगूट से होकर जाने वाले समुद्र-तट पर स्थित है जो बागा तक सन्निहित है। इस समुद्र-तट पर झोंपडियों और मत्स्य-ग्रहण नौकाओं की पंक्तियाँ होती हैं, और उच्च ज्वार भाटे के समय तट संकरा हो जाता है बागा समुद्र-तट पैरासेलिंग, जल-क्रीड़ाओं और डॉलफ़िन परिभ्रमण के लिए भी प्रसिद्ध है।

इसके आसपास बेहतरीन रेस्त्रां और होटल है। बागा बीच अपनी भूरी रेत और पाम के पेड़ों से पर्यटकों को आकर्षित करता है। यह बीच मछली पकड़ने, धूप में लेटने और पैडल बोट के लिए महशूर है। बागा बीच पर जनवरी और मार्च के बीच विंड सर्फिंग का आनंद लिया जा सकता है। नेशनल विंड सर्फिंग चैंपियनशिप भी सितंबर-नवंबर के आसपास हर साल आयोजित किया जाता है। बागा कस्बा सिन्क्वैरिम, कैण्डोलिम से प्रारम्भ होकर कालनगूट से होकर जाने वाले समुद्र-तट पर स्थित है जो बागा तक सन्निहित है।

goa,goa beaches,travel,holidays

# अगोंडा

अगोंडा तट दक्षिण गोवा में स्थित है। यह गोवा की राजधानी पणजी से 76 किलोमीटर दूर है। अगोंडा तट सुनहरी रेत वाला तट है, जो 3 किलोमीटर लंबा है और अगोंडा तट, अकेले में आनंद उठाने वाले लोगों के लिए स्‍वर्ग है। इस तट पर लगभग हर समय वीरानी छायी रहती है। अगोंडा तट पर आकर पर्यटक पूरी तरह से शांति का अनुभव कर सकते हैं। यह तट सभी आयु के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

# कैंडोलिम बीच


कैंडोलिम तट उत्तरी गोवा में स्थित है। कैंडोलिम पणजी से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बीच गोवा के सबसे लंबे बीचों में से एक है। कैंडोलिम इलाका गोवा के सबसे प्रसिद्ध तट कैलंगूट बीच के पास स्थित है। कैंडोलिम बीच शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है।

goa,goa beaches,travel,holidays

# कैलंगट बीच

कैलंगट बीच गोवा का भीड़भार वाला बीच है। यह बीच वॉटर स्पोर्ट्स और डॉलफिन के लिए मशहूर है। क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान कैलंगट बीच पर पर्यटकों काफी भीड़ होती है। गोवा में कैलंगट बीच को समुद्र तटों की रानी के रूप में जाना जाता है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक कैलंगट बीच के डूबते सूरज अद्भभूत नजारे को देखने आते हैं।

# केवेलोसिम बीच


केवेलोसिम बीच साल नदी के किनारे स्थित है। धान के खेत और नारियल के पेड़ों से घिरे केवेलोसिम बीच बहुत संदर है। केवेलोसिम बीच नर्म सफेद रेत के लिए प्रसिद्ध है और यहां काली लावा पहाड़ियां होती है। यह तट गोवा के अन्य प्रसिद्ध तटों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका