Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलने की बीमारी हैं अल्जाइमर, जानें लक्षण और इस पर काबू पाने के तरीके

अल्जाइमर दिमागी बीमारी हैं जिसमें याद रखने की क्षमता कम हो जाती है। अब यह समस्या बुजुर्गों तक ही सिमित ना रहकर युवाओं में भी दिखाई दे रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 12:03:22

भूलने की बीमारी हैं अल्जाइमर, जानें लक्षण और इस पर काबू पाने के तरीके

जैसे-जैसे समय बीतता जाता हैं बीमारी की गंभीरता बढ़ने लगती हैं। इसके बुरे परिणामों से बचने के लिए जरूरी हैं की बीमारी की समय रहते पहचान कर उचित उपाय किए जाए। इसी उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बीमारी के बारे में पता चल सकें। अल्जाइमर दिमागी बीमारी हैं जिसमें याद रखने की क्षमता कम हो जाती है। अब यह समस्या बुजुर्गों तक ही सिमित ना रहकर युवाओं में भी दिखाई दे रही हैं। इस बीमारी में दिमाग के खास हिस्से में एमलॉयड बीटा प्रोटीन के जमा होने से भ्रम पैदा होने लगते हैं। समय रहते बीमारी के बारे में जाना जाए तो नियमित जांच और इलाज से इस पर काबू पाया जा सकता है। आइये जानते हैं अल्जाइमर के लक्षण और इस पर काबू पाने के तरीके।
Health tips,health tips in hindi,world alzheimers day,alzheimer symptoms,recovery from alzheimer अल्जाइमर के लक्षण

-
छोटी-छोटी चीजें भूल जाना
- सोचने-समझने में मुश्किल होना
- यूरिन ठीक से ना आना
- वजन घटना
- दौरे पड़ना
- त्वचा में इंफैक्शन
- कराहना, आहें भरना या घुरघुराना
- लोगों को पहचानने में मुश्किल
- बोलने में कठिनाई

इन गतिविधियों से पाएं बीमारी पर काबू

खान-पान से रखे याददाश्त मजबूत

याद्दाश्त तेज करने लिए आप रोजाना बादाम और ड्राई फ्रूट का सेवन करें। साथ ही पीपल के तने का पाउडर और हल्दी का सेवन करने से भी याद्दाशत तेज होती है। इसके अलावा डाइट में ब्रोकली, फूलगोभी, हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां, साबुत अनाज, मछली, जैतून का तेल लें। Health tips,health tips in hindi,world alzheimers day,alzheimer symptoms,recovery from alzheimer इन चीजों से रहें दूर

अगर अल्जाइमर रोग हो तो तिल, सूखे टमाटर, कद्दू, मक्खन, चीज, फ्राइड फूड, जंकफूड, रेड मीट, पेस्ट्रीज और मीठे का सेवन न करें।

योग और व्‍यायाम

रोजाना व्यायाम और योग से भूलने की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। याददाश्त तेज करने के लिए सर्वांगासन, भुजंगासन और कपालभाति जैसे प्राणायाम करें। साथ ही रोजाना जॉगिंग, सुबह की सैर और व्यायाम भी करें।

खुद करें अपने काम

अगर बढ़ती उम्र में लोग अपना काम खुद करते हैं तो उन्हें अल्जाइमर रोग होने का खतरा कम होता है और याददाश्त भी तेज होती है।

थेरेपी भी है मददगार

अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए आप अरोमा थेरेपी का सहारा भी ले सकते है। इससे आप तनाव मुक्त होते है और अरोमा थेरेपी दिमाग तेज करने और भूली हुई यादों को वापस लाने में भी मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology