न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, विदेशी पर्यटकों ने की आयोजन की सराहना

प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भव्य आयोजन पूरे जोरों पर है। मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पहले अमृत स्नान पर्व पर संगम में लगभग 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 09:12:51

महाकुंभ: मकर संक्रांति पर 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, विदेशी पर्यटकों ने की आयोजन की सराहना

प्रयागराज में महाकुंभ मेले का भव्य आयोजन पूरे जोरों पर है। मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पहले अमृत स्नान पर्व पर संगम में लगभग 3.50 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, "महाकुंभ-2025 में अमृत स्नान करने वाले सभी संतों, श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का हार्दिक अभिनंदन।" साथ ही, उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रशासनिक विभागों और कर्मचारियों को बधाई दी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

रेल मंत्रालय ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज के नौ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली स्थित रेल भवन में 24x7 निगरानी के लिए ‘वॉर रूम’ स्थापित किया गया है। इस वॉर रूम के जरिए प्लेटफॉर्म, स्टेशन और जोनल स्तर पर गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि नई दिल्ली स्थित मुख्य निगरानी केंद्र से तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रयागराज, नैनी, छिवकी, फाफामऊ और रामबाग जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सेवाओं की सख्त निगरानी हो रही है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में तत्परता से समाधान करें।

विदेशी श्रद्धालुओं ने की संगम की महिमा की प्रशंसा

महाकुंभ के स्नान में भारतीय श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। अमेरिका, फ्रांस, ईरान और इजरायल जैसे देशों से आए पर्यटकों ने आयोजन की भव्यता और संगम की पवित्रता की सराहना की।

अमेरिकी नागरिक जैफ ने कहा, "मैं दक्षिण भारत की यात्रा पर था, लेकिन यहां आकर मुझे एक अद्भुत शांति और पवित्रता का अनुभव हुआ। यहां की स्वच्छता और प्रबंधन देखकर मैं अभिभूत हूं।" ईरान से आई एक महिला श्रद्धालु ने कहा, "हम नौ लोग पहली बार यहां आए हैं। यह आयोजन सचमुच अविस्मरणीय है।"

अमेरिकी पर्यटक पॉला ने अपनी टूटी-फूटी हिंदी में कहा, "आज बहुत उत्तम दिन है। हमें साधुओं और संतों के साथ स्नान का सौभाग्य मिला।"

‘हर हर गंगे’ के जयकारों से गूंज उठा महाकुंभ

महाकुंभनगर में श्रद्धालुओं की आस्था और ऊर्जा ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। "हर हर गंगे" और "जय श्री राम" के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और केरल जैसे राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भारत की संस्कृति का सजीव प्रमाण

विदेशी पर्यटकों ने महाकुंभ को भारत की सनातन संस्कृति का जीवंत प्रमाण बताया। इस आयोजन ने भारतीय धर्म, आस्था और समर्पण को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने इस मेले को एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन बना दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पहले चरण में ही TMC साफ होने की ओर
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: चंबा-कोटी रोड पर भीषण हादसा, खाई में गिरी बस; 8 लोगों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
क्लियर और स्मूद स्किन के लिए घर पर करें नेचुरल फेस वैक्सिंग, चावल-चीनी से पाएं फेशियल हेयर से छुटकारा
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह