न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते हैं सर्दियों में भी मजबूत इम्यूनिटी, दिनचर्या में शामिल करें ये 5 आहार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिनकी मदद से जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Oct 2020 1:39:41

पाना चाहते हैं सर्दियों में भी मजबूत इम्यूनिटी, दिनचर्या में शामिल करें ये 5 आहार

मौसम में बदलाव देखा जा रहा हैं और तापमान में कमी आने लगी हैं। आने वाले दिनों में सर्दियों का मौसम आने वाला हैं जिसमें सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता हैं। सर्दियों के दिनों में बीमारियां आप पर हावी हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाया जाए ताकि सर्दियों के इन दिनों में कोरोना संक्रमण से भी बचने में मदद मिले। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिनकी मदद से जो इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करेंगे।

मूंगफली

मूंगफली को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। इसे कच्चा, पानी में भिगोकर या भूनकर, किसी भी तरह से खा सकते हैं, यह शरीर के लिए फायदेमंद ही होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा मूंगफली को इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है।

Health tips,health tips in hindi,immunity boost in winter,winter superfoods

हरी सब्जियां

वैसे तो हरी सब्जियों (पालक, मेथी, सरसों का साग, पुदीना, हरी लहसुन आदि) का सेवन हर मौसम में फायदेमंद ही होता है, लेकिन सर्दियों में इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक हैं।

मौसमी फल

सर्दियों में सेब, संतरा, नाशपाती और पपीता जैसे मौसमी फलों का सेवन फायदेमंद होता है। इनसे इम्यूनिटी बढ़ाने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही ये वजन कम करने में भी सहायक हैं। आप इन फलों को सेवन लंच और डिनर के बीच स्नैक्स की तरह कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,immunity boost in winter,winter superfoods

लहसुन

लहसुन विटामिन सी, बी 6, सेलेनियम और मैंगनीज जैसे मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। ये सभी विटामिन और मिनरल्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा लहसुन में एंटी-ऑंक्सीडेंट और एंटी-बायोटिक गुण भी होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

घी

सर्दियों में गाय के घी का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह डायबिटीज में भी फायदेमंद है। इसके अलावा घी का सेवन वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग