न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WHO की वैज्ञानिक ने बताया कब मिलेगी कोरोना वायरस से मुक्ति!

लोगों के मन में बात आती हैं कि वैक्सीन के आते ही स्थिति सही हो जाएगी और पहले जैसा सामान्य जीवन हो जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 9:10:43

WHO की वैज्ञानिक ने बताया कब मिलेगी कोरोना वायरस से मुक्ति!

कोरोना संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब 3 करोड़ को पार कर चुकी हैं और वहीँ भारत में यह आंकड़ा 52 लाख से ऊपर जा चुका हैं। दुनियाभर में इस पर लगाम लगाने के लिए कई वैक्सीन पर काम चल रहा हैं और कई वैक्सीन इसके अंतिम चरण में भी हैं। ऐसे में लोगों के मन में बात आती हैं कि वैक्सीन के आते ही स्थिति सही हो जाएगी और पहले जैसा सामान्य जीवन हो जाएगा। इसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने जरूरी जानकारी दी हैं और स्थिति को स्पष्ट किया हैं। उनका कहना है कि साल 2022 से पहले पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का मिल पाना मुश्किल है, जिससे लोग फिर से सामान्य जीवन में लौट सकें।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona vaccine,coronavirus,scientist soumya swaminathan,who

सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोवाक्स प्लान के तहत अलग-अलग देशों में बराबर रूप से वैक्सीन पहुंचाने का काम किया जाएगा, लेकिन इसके लिए अगले साल के मध्य तक वैक्सीन की करोड़ों खुराक तैयार करनी होंगी और 2021 के अंत तक वैक्सीन की दो अरब खुराक हासिल कर लेने का लक्ष्य रखा जाएगा।

स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल लोगों को ऐसा लग रहा है कि अगले साल की शुरुआत में दुनिया को वैक्सीन मिल जाएगी और लोग फिर से अपने सामान्य जीवन में लौट पाएंगे जबकि ऐसा है नहीं। 2021 की शुरुआत में तो वैक्सीन के प्रभावी नतीजों को देखना शुरू किया जाएगा और उसके बाद उसके वितरण के बारे में सोचा जाएगा।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona vaccine,coronavirus,scientist soumya swaminathan,who

स्वामीनाथन ने कहा कि अभी जिन वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, उनमें कम से कम 12 महीने का वक्त लगेगा। इस दौरान वैक्सीन के प्रभाव और उसके दुष्प्रभावों को देखा जाएगा, क्योंकि लोगों की सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन बहुत जल्द वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए गाइडलाइन जारी करेगा।

इससे पहले हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि हमारे मानदंडों के मुताबिक क्लिनिकल परीक्षण के एडवांस स्टेज पर पहुंची कोई भी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 50 फीसदी भी असरदार नहीं है। संगठन के प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने कहा था कि एक भी वैक्सीन ऐसी नहीं है जिसे प्रभावी बताया जा सके। उन्होंने यह भी कहा था कि 2021 के मध्य तक भी व्यापक टीकाकरण की कोई उम्मीद नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स