Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहें है नवरात्रि के व्रत, जानें क्या खाएं और किनसे करें परहेज, बनी रहेगी सेहत

अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी हो जाता हैं और इसके लिए आपको यह जानना जरूरी हैं कि क्या खाएं और किनसे परहेज किया जाए और दिनचर्या कैसी हो।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 12:20:13

क्या आप भी कर रहें है नवरात्रि के व्रत, जानें क्या खाएं और किनसे करें परहेज, बनी रहेगी सेहत

देश में नवरात्रि का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं और बड़े स्तर पर इसके आयोजन किए जाते हैं। हांलाकि कोरोना के चलते इस बार सभी अपने घर में ही नवरात्रि का पावन पर्व मनाएंगे और आस्था प्रकट करते हुए व्रत-उपवास रखेंगे। सभी अपने सामर्थ्य के अनुसार व्रत रखते हैं जिसमें कुछ लोग तो पूरे नौ दिन व्रत करते हैं। लेकिन ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी हो जाता हैं और इसके लिए आपको यह जानना जरूरी हैं कि क्या खाएं और किनसे परहेज किया जाए और दिनचर्या कैसी हो। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आप अच्छी सेहत के साथ नवरात्रि के व्रत कर पाए।

रखें इन बातों का विशेष ध्यान

- अक्सर लोग व्रत के दौरान सुबह कुछ नहीं खाते लेकिन खाली पेट रहना आपकी सबसे बड़ी गलती है। दिनभर खुद को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो फलों का जूस, दूध और भरपूर पानी पीएं, ताकि पेट भरा रहे। भूखे पेट रहने से शरीर थका, सिर में भारीपन व जी घबराने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- व्रत के दौरान आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी चाहिए होती हैं। ऐसे में ज्यादा वर्कआउट करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसकी बजाए सुबह योग और हल्की फुल्की एक्सरसाइज ही करें।
- व्रत के नाम पर आजकल लोग दिनभर चिप्स खाते रहते हैं लेकिन इससे एसिडिटी, पेट में गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। ऐसे में पूरे दिन में सिर्फ एक बार भी भोजन करें। छोटी-छोटी भूख को शांत करने के लिए आप फल व नट्स खा सकते हैं।
- इस दौरान डाइट में फेरबदल करने से बचें। इसके अलावा यह बेहद जरुरी है कि आप व्रत के दौरान नाश्ते में कुछ न कुछ हल्का-फुल्का जरूर खाएं। आप चाहे तो सुबह दूध भी पी सकते हैं।
Health tips,health tips in hindi,navratri fast,food for health,healthy life style व्रत के दौरान किन चीजों का करें सेवन

- विटामिन्स युक्त फल आपको स्वस्थ और दिनभर एनर्जेटिक रखेगी। इस दौरान कम से कम 1 बार फल का सेवन जरूर करें। आप नवरात्रि व्रत में सेब, केला, चीकू, पपीता, तरबूज, और मीठे अंगूर खा सकते हैं। आप चाहें तो ताजे फलों का जूस भी पी सकते हैं।
- व्रत के दौरान चिप्स खाने की बजाए साबुदाना और सिंघाड़े का आटा का बना भोजन करें। इससे आपको भरपूर प्रोटीन भी मिलेगा और पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। आप व्रत में साबूदाना टिक्‍की, खीर, पापड़ या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।
- शाम की चाय के साथ आप स्नैक्स के तौर पर चिवड़ा मिक्सचर का सेवन कर सकते हैं। टेस्टी होने के साथ-साथ यह पौष्टिक भी होता है, जो व्र‍त के दौरान शरीर को एनर्जी और पोषण देता है।
- ड्राई फ्रूटस जैसे कीवी फ्रूट, प्रून्‍स, खुबानी, अंजीर, किशमिश, ब्लूबेरी, और खजूर आदि को आप अपनी नवरात्रि डाइट (Navratri Diet) में शामिल करें।
- दही में प्रोटीन, कैलोरी और ऊर्जा होती है। इसके अलावा इससे प्यास भी अधिक नहीं लगती और आपका पेट भी भरा रहता है। वहीं हाई कार्बोहाइड्रेट और लो-फैट मखाना व्रत के दौरान आपको एनर्जी से भरपूर रखने में मदद करेगा। आप चाहें तो इसकी खीर बनाकर भी खा सकती हैं।
- आलू में आयरन, 70% पानी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, बीटा कैरोटीन, आयरन, विटामिन B और C जैसे पोषक तत्व होते हैं, जोकि आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। Health tips,health tips in hindi,navratri fast,food for health,healthy life style व्रत के दौरान किन चीजों से करें परहेज

- बहुत से लोग इन व्रत में आलू की बनी फ्राई चीजें खाना पसंद करते हैं जो कि सेहत के हिसाब से गलत है। ऐसे में बेहतर होगा व्रत में आप हेल्दी चीजों की ऑप्शन चुनें।
- एक्सपर्ट के मुताबिक, व्रत के दौरान चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कब्ज, गैस्ट्रिक और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे अलावा इससे आपको नींद न आने की प्रॉब्लम का सामना भी करना पड़ सकता है।
- खाली पेट मीठी चीजों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और आंखों से जुड़ी कई प्रॉबल्म होने का खतरा बना रहता है।
- इस दौरान शराब, धूम्रपान से भी परहेज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology