न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने किस तरह मोबाइल और लैपटॉप आपके बच्चो के लिए साबित हो रहे है हानिकारक

वर्तमान समय में मोबाइल और लैपटॉप ऐसी चीजें हो गई हैं जो आपको सभी के पास मिल जाएगी और इनको दिनभर इस्तेमाल करने वाले लोग भी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Jul 2018 8:06:50

जाने किस तरह मोबाइल और लैपटॉप आपके बच्चो के लिए साबित हो रहे है हानिकारक

वर्तमान समय में मोबाइल और लैपटॉप ऐसी चीजें हो गई हैं जो आपको सभी के पास मिल जाएगी और इनको दिनभर इस्तेमाल करने वाले लोग भी। खासकर बच्चों को ये चीजें बहुत आकर्षित करती हैं और इनकी लत आपके बच्चों को कई तरह से बीमार बना रही हैं। जी हाँ, जितना ज्यादा हम स्क्रीन पर देखते हैं उतनी ही हमारी पलकें कम झपकती हैं जिससे आँखों पर दबाव बढ़ जाता है और उनमें तेज जलन और खुजली होने लगती है। इसी तरह कई तरह की बीमारियाँ हैं जिन्होनें आपके बच्चों को घेर लिया हैं और वह सब इन मोबाइल और लैपटॉप की वजह से। तो आइये जानते हैं मोबाइल और लैपटॉप किस तरह कर रहें हैं आपके बच्चों को बीमार।

* फोकस

एलसीडी और एलइडी डिस्प्ले वाली चीजों से जो रोशनी निकलती है वो खासतौर पर बच्चों की आँखों के लिए बहुत नुकसानदायक है। लाइट से सम्बंधित इस टेक्नोलॉजी में ब्लू डायोड लाइट का प्रयोग किया जाता है जिसके कारण आंखों की फोकस करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। आँखों की मांसपेशियां बहुत ज्यादा मूवमेंट के कारण जल्दी थक जाती हैं और धीरे धीरे अगर स्थिति बहुत बिगड़ जाये तो बाद में आपकी आंखें किसी भी चीज पर फोकस नहीं कर पायेंगी।

* सिर में दर्द

आजकल के बच्चे सिर में दर्द से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। व्यस्त जीवनशैली, दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठना और मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण ही यह समस्या ज्यादा होती है। कई बार आप मोबाइल को अपने आँखों के इतना करीब रखते हैं उस वजह से भी यह समस्या होने लगती है। इसलिए मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन को आंखों से एक ख़ास दूरी पर ही रखें।

mobile,laptop,child,child care tips,Health tips,Health,child health care tips

* कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम

इस सिंड्रोम के शिकार वे लोग होते हैं जो दिन में कई घंटे कंप्यूटर स्क्रीन के सामने ही बिताते हैं। आँखों में जलन, सिर में दर्द, गर्दन में दर्द इसके मुख्य लक्षण हैं। आंखें सूख जाना भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं क्योंकि जब आप कंप्यूटर स्क्रीन पर देखते हैं उस दौरान पलकें बहुत कम झपकती हैं और एयर कंडीशनर की हवा आखों में मौजूद तरल को सुखा देती है।

* मायोपिया

मायोपिया आँखों से जुड़ी ऐसी समस्या है जिससे बच्चे और बड़े दोनों ही प्रभावित होते हैं। लगभग 60% मरीज आनुवांशिक कारणों से इस बीमारी से पीड़ित रहते हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार जो लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं उन्हें मायोपिया होने की संभावना बाकी लोगों से ज्यादा रहती है।इसलिए बढ़ती उम्र के बच्चों को इन डिवाइसेस का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

* बॉडी पॉश्चर में खराबी


जब छोटे बच्चे बहुत ज्यादा मात्रा में कंप्यूटर का इस्तेमाल करने लगते हैं तो इससे सिर्फ आँखों को ही नुकसान नहीं होता बल्कि मोटापा भी बढ़ने लगता है। लगातार गर्दन नीचे झुकाए मोबाइल पर आंखें गड़ाये रखना भी आपके बॉडी पॉश्चर को बिगाड़ देता है। इसलिए इन डिवाइसेस पर पूरी तरह निर्भर न हों बल्कि जितनी आवश्यकता हो उतना ही इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?