न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में निशुल्क मिल सकती हैं ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, जानें कबतक आएगी

सबसे आगे ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार वैक्सीन मानी जा रही हैं जिसके शुरूआती दो चरणों के परिणाम सफलता की ओर इशारा करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 7:09:04

भारत में निशुल्क मिल सकती हैं ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन, जानें कबतक आएगी

देश-दुनिया के शोधकर्ता कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हुए हैं और सभी ट्रायल के विभिन्न चरणों से गुजर रहे हैं। ऐसे में कई वैक्सीन को लेकर सकारात्मक परिणाम दिखाई दिए हैं। देखा जाए तो इसमें सबसे आगे ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार वैक्सीन मानी जा रही हैं जिसके शुरूआती दो चरणों के परिणाम सफलता की ओर इशारा करते हैं। अगले चरण में बड़े पैमाने पर ह्यूमन ट्रायल की तैयारी है, जिसमें ब्रिटेन के अलावा ब्राजील, अमेरिका और फिर भारत में भी ट्रायल किया जाएगा।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine,oxford university

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) की कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) का ट्रायल कामयाब होने के बाद इसके उत्पादन की तैयारी शुरू हो गई है। दुनिया की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में शामिल भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक, भारत में भी इस वैक्सीन के ट्रायल के लिए कंपनी भारतीय औषधि महानियंत्रक को आवेदन करेगी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने मीडिया को बताया है कि इस वैक्सीन के उत्पादन के लिए एक झटके में 200 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि ये कारोबारी फैसला जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इसकी जरूरत को देखते हुए यह फैसला किया गया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की यह वैक्सीन भारत में नवंबर तक आने की उम्मीद है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona vaccine,oxford university

इसी हफ्ते मेडिकल जर्नल लांसेट मेडिकल जर्नल में वैक्सीन के ट्रायल के परिणाम प्रकाशित हुए हैं। इसमें कहा गया है कि वैक्सीन के ट्रायल के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह किसी भी गंभीर साइड इफेक्ट का संकेत नहीं दे रहा है। वैक्सीन से एंटीबॉडी और टी सेल्स बन रही है, जो कोरोना से लड़ने में कारगर है।

सीरम इंडिया ने कहा है कि भारत में सभी लोगों को टीका लगाने में दो साल तक भी लग सकते हैं। सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक, भारत में कंपनी अगस्त में तीसरे चरण के ट्रायल के लिए आश्वस्त है। उन्होंने कहा, "हम आशा करते हैं कि इसे पूरा होने में दो से ढाई महीने लगेंगे और यह नवंबर तक पूरा हो जाएगा। सीरम इंस्टीट्यूट में निर्मित कोविशिल्ड का आधा स्टॉक भारत के लिए होगा।

कंपनी के सीईओ ने स्पष्ट कहा है कि प्रत्येक महीने लगभग 60 मिलियन शीशियों में से, भारत को 30 मिलियन मिलेंगे। उनके मुताबिक, यह वैक्सीन किफायती होगी और उम्मीद की जा रही है कि देश में सरकार ही वैक्सीन खरीद कर लोगों को टीकाकरण अभियान के जरिए नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक टीकाकरण नहीं किया जाता है, तबतक इस महामारी के खतरे की आशंका बरकरार रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स