न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी सफलता : कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर साबित हुई ये दवाइयां!

दवाई को लेकर बड़ी खुशखबरी हाथ लगी हैं जिसके अनुसार ब्रिटेन की कंपनी सिनर्जीन (Synairgen) ने एक अन्य दवा की मदद से कोरोना मरीजों के इलाज में सफलता का दावा किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 7:08:57

बड़ी सफलता : कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर साबित हुई ये दवाइयां!

कोरोना का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं और संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन लाखों में बढ़ रहा हैं। ऐसे में कोरोना की वैक्सीन का जल्द आना बहुत जरूरी हो जाता हैं। हांलाकि दुनियाभर में वैक्सीन पर काम चल रहा हैं और सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले कोरोना की दवाई पर भी ध्यान देना जरूरी हैं ताकि संक्रमित मरीजों को ठीक किया जा सकें। ऐसे में दवाई को लेकर बड़ी खुशखबरी हाथ लगी हैं जिसके अनुसार ब्रिटेन की कंपनी सिनर्जीन (Synairgen) ने एक अन्य दवा की मदद से कोरोना मरीजों के इलाज में सफलता का दावा किया है। कंपनी के मुताबिक, उसकी दवाई से कोरोना मरीजों के गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा 79 फीसदी तक घट गया है। इसके अलावा अभी डेक्सामेथासोन, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और रेमडेसिविर जैसी दवाइयां कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर साबित हुई हैं।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,synairgen,coronavirus drug

इस दवा का नाम SNG001 है। यह इंटरफेरोन बीटा प्रोटीन पर आधारित दवा है। इस प्रोटीन को वायरल संक्रमण होने पर शरीर उत्पन्न करता है। ब्रिटेन की दवा कंपनी सिनर्जीन (Synairgen) ने दावा किया है कि इस दवा के इस्तेमाल से से कोरोना के मरीजों को काफी फायदा हो रहा है।

इस दवा के अंदर एंटीवायरल प्रोटीन होता है, जिसे सूंघकर लिया जाता है। यह धुंध के रूप में फेफड़े तक पहुंचता है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ कोरोना मरीजों के गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा कम हुआ बल्कि जिन मरीजों को यह दवा दी गई, वो जल्दी ठीक भी हो गए यानी जिन मरीजों को ठीक होने में 9 दिन का समय लग रहा था, वो 6 दिन में ही ठीक हो गए।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,synairgen,coronavirus drug

यह भी दावा किया जा रहा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोनो के मरीजों को सांस लेने में कम ही दिक्कत महसूस हुई है और अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को आईसीयू की जरूरत भी बहुत कम पड़ रही है।

रिपोर्ट्स के मुतबिक, 30 मार्च से 27 मई के बीच ब्रिटेन के 9 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 101 कोरोना मरीजों को यह दवा दी गई और उसका असर देखा गया। सिनर्जीन कंपनी के सीईओ रिचर्ड मर्सडेन ने कहा, 'हम इससे बेहतर परिणाम की उम्मीद नहीं कर सकते थे। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज में ये एक बड़ी सफलता है।'

रिचर्ड मर्सडेन ने कहा कि कंपनी अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के चिकित्सा नियामकों को अपने निष्कर्ष पेश करेगी, यह देखने के लिए कि इस दवा से कोरोना मरीजों के इलाज की मंजूरी देने के लिए उन्हें और क्या जानकारी चाहिए। हम सरकार और अन्य महत्वपूर्ण समूहों के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करेंगे, ताकि जल्द से जल्द कोरोना वायरस की दवा तैयार की जा सके।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स