न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुलसी वाला दूध करेगा इन 6 गंभीर बीमारियों का इलाज

नियमित रूप से तुलसी वाले दूध का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Aug 2020 4:00:13

तुलसी वाला दूध करेगा इन 6 गंभीर बीमारियों का इलाज

तुलसी का पौधा अधिकतर घरों में मिल जाता हैं जिसका धार्मिक महत्व भी होता हैं। लेकिन सेहत के लिहाज से भी इसे बहुत महत्वूर्ण माना जाता हैं। मौसम में बदलाव होने पर तुलसी का सेवन लाभदायी रहता हैं। विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल जैसे कई गुणों से भरपूर होने के चलते यह इम्यूनिटी स्ट्रांग करने में मदद करता हैं। नियमित रूप से तुलसी वाले दूध का सेवन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

किडनी स्टोन

आजकल गलत लाइफ-स्टाइल और खानपान के कारण छोटे हो या बड़े बहुत से लोगों को किडनी स्टोन यानी पथरी होने की परेशानी है। ऐसे में बहुत से लोगों को असहनीय दर्द होने का सामना करना पड़ता है। इससे बचने या राहत पाने के लिए रोजाना खाली पेट तुलसी वाला दूध पीना फायदेमंद होता है। इसके लिए पथरी की समस्या होने वाले लोगों को अपनी डाइट में तुलसी वाला दूध जरूर शामिल करना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,tulsi milk,immune system

डिप्रेशन

आज के बदलते दौर में काम का अधिक बोझ होने के चलते भारी मात्रा में लोग डिप्रेशन का शिकार हो रहें हैं। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले तुलसी वाला दूध पीने से आराम मिलता है। साथ ही व्यक्ति को ज्यादा टेंशन के कारण नींद न आने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। रोजाना इस दूध का सेवन करने से दिनभर की थकान दूर हो शरीर रिलेक्स करता है। ऐसे में अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी करें स्ट्रांग

तुलसी के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण होते हैं। इसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में मौसमी सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द व खराश, बुखार आदि होने का खतरा कई गुणा कम होता है।

Health tips,health tips in hindi,tulsi milk,immune system

माइग्रेन

माइग्रेन में सिर पर असहनीय दर्द होने की परेशानी से जुझना पड़ता है। ऐसे में इससे समस्या से परेशान लोगों को रोजाना तुलसी वाला दूध पीने से असहनीय दर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी वाले दूध का रोजाना सेवन करने से माइग्रेन की समस्या को जड़ के खत्म किया जा सकता है।

अस्थमा

सांस से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों के लिए तुलसी वरदानस्वरूप मानी जाती है। इसे दूध में उबालकर सेवन करने से दमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे उन्हें सांस से संबंधित होने वाली दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

कैंसर से करें बचाव

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होने से तुलसी वाले दूध का सेवन करने से कैंसर जैसे गंभीर रोग के होने का खतरा कम होता है। यह शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को शरीर मे बनने और उसे बढ़ने से रोकने में मदद करता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कैंसर की बीमारी होने से बचा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स