Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके लीवर को स्वस्थ बनाए रखेंगे ये सुपरफूड, करें अपने आहार में शामिल

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सुपर फूड लेकर आए हैं जो आपके लीवर को स्वस्थ बनाए रखें और आपको इस बीमारी से दूर रखें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Jul 2020 2:54:33

आपके लीवर को स्वस्थ बनाए रखेंगे ये सुपरफूड, करें अपने आहार में शामिल

स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवनशैली आपके शरीर की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। दिनचर्या में कुछ ऐसे आहार शामिल किए जाने चाहिए जो आपके शरीर को पोषण प्रदान करें। आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस हैं। हेपेटाइटिस की बीमारी में लीवर को बहुत नुकसान होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सुपर फूड लेकर आए हैं जो आपके लीवर को स्वस्थ बनाए रखें और आपको इस बीमारी से दूर रखें। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

हरी पत्तेदार सब्जियां

इनमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण पाए जाते हैं। यह खून को साफ कर लिवर को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। साथ ही खून में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऐसे में रोजाना पालक, मेथी, हरी मटर, भिंडी, केल, ब्रोकोली आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
Health tips,health tips in hindi,healthy liver,superfood for liver विटामिन-सी युक्त आहार

|
रोजाना विटामिन-सी से भरपूर खट्टे फल को खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इनमें पाए जाने वाले डिटॉक्सीफाइंग एंजाइम लिवर को बेहतर ढंग से काम करने की शक्ति देता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में अमरूद, संतरे, नींबू, आंवला आदि विटामिन - सी से भरपूर चीजों को शामिल करें।

लहसुन

लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- फंगल आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से लिवर के उन एंजाइम को सक्रिय होने में मदद मिलती है, जिससे हमारे शरीर में मौजूद दूषित पदार्थ बाहर निकालते हैं। इसमें भारी मात्रा में मौजूद पोषक तत्व जिगर की सफाई करने में मदद करते हैं।

सेब

रोजाना 1 सेब खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें में मौजूद पेक्टिन तत्व बॉडी में पाएं जाने वाला वाले दूषित पदार्थों को बाहर निकालने और पाचन क्रिया को मजबूत करने में फायदेमंद होता है। साथ ही लिवर को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है। Health tips,health tips in hindi,healthy liver,superfood for liver ड्राई फ्रूट्स

रोजाना 1 मुट्ठी भिगो हुए सूखे मेवे को खाने से शरीर का बीमारियों से बचाव रहता है। इनमें मौजूद फैटी एसिड, विटामिन्स, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट आदि गुण लिवन में सूजन होने की परेशानी को रोकते है। साथ ही लिवर से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा कम होता है। मगर इनमें कैलोरी अधिक मात्रा में होने से इसे ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

ग्रीन- टी

एक्सपर्टस के अनुसार, रोजाना 1 कप ग्रीन-टी का सेवन करने से लिवर को बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल गुण शरीर और ब्लड में जमा फैट को कम करने में फायदेमंद होती है।

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन करने से लिवर का बीमारियों से बचाव रहता है। इसमें एंटी-ऑक्सीजडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से लिवर को बेहतर ढंग से काम करनी की शक्ति मिलती है। ऐसे में रोजाना खाने में और आप चाहे तो इसे हल्दी में मिक्स कर भी इसका सेवन कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology