न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 जूस को दिनचर्या में शामिल कर ब्लड प्रेशर करें नियंत्रित, दिल भी रहेगा दुरुस्त

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें दिनचर्या में शामिल कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 1:29:12

इन 5 जूस को दिनचर्या में शामिल कर ब्लड प्रेशर करें नियंत्रित, दिल भी रहेगा दुरुस्त

वर्तमान समय में कई बीमारियां पैर पसार रही हैं जिनका कारण कई बार हाई ब्लड प्रेशर भी बनता हैं। जी हां, हाई ब्लड प्रेशर की वजह से डायबिटीज, स्ट्रोक, हृदय रोग, किडनी आदि से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में बेहद जरूरी हैं कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जाए। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें दिनचर्या में शामिल कर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता हैं और दिल को भी दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी।

गुड़हल के फूलों का जूस

न्यूट्रीशन जर्नल में एक अध्ययन के अनुसार, हिबिस्कस यानी कि गुड़हल के फूल का जूस ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हिबिस्कस चाय में एंथोसायनिन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो कि संकीर्ण ब्लड वेसेल्स को ठीक करते हैं। इस तरह ये ब्लड प्रेशर को ठीक करने में मदद करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,fruit juice,high blood pressure,healthy life

चुकंदर का जूस

चुकंदर स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। चुकंदर कम कैलोरी वाली सब्जियों में आता है, जिसमें कि स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले विटामिन, खनिज, और पौधों के यौगिक होते हैं, जो कि लो ब्लड प्रेशर तक को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। वहीं एक स्टडी की मानें, तो चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को भी मैनेज करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कच्चे चुकंदर के रस का रक्तचाप पर अधिक प्रभाव पड़ता है। दरअसल ये नाइट्रेट्स में समृद्ध होते हैं, जो कि एक ऐसा यौगिक है, जो रक्तचाप को कम करने वाले प्रभावों के लिए जाना जाता है।

नारियल पानी

नारियल का पानी ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है। नारियल पानी पीने से बॉडी टेंप्रेचर को बैलेंस करने में मदद मिलती है। द वेस्ट इंडियन मेडिकल जर्नल में 2005 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जब नारियल का पानी उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगियों को दो सप्ताह के लिए दिया जाता था, तो सिस्टोलिक रक्तचाप 71% कम था और सादे पानी पीने वालों की तुलना में डायस्टोलिक रक्तचाप 29% कम हो गया था। नारियल पानी की रक्तचाप कम करने की क्षमता इसकी उच्च पोटेशियम सामग्री के कारण भी है, जो कि शरीर में सोडियम के प्रभाव को करने में भी मदद करते हैं।

Health tips,health tips in hindi,fruit juice,high blood pressure,healthy life

अनार का जूस

अनार न केवल फोलेट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है, बल्कि इनमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी हैं। वहीं अनार का रस हृदय-स्वस्थ को ठीक रखने के लिए भी जाना जाता है। 2016 की एक समीक्षा में पाया गया कि अनार के रस का सेवन करने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों रक्तचाप कम हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि डायस्टोलिक रक्तचाप को कम करने के लिए 240 मिलीलीटर अनार का जूस भी काफी होता है।

टमाटर का जूस

टमाटर यूं तो विटामिन-सी का एक मुख्य सोर्स है, पर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मददगार है। दरअसल रोजाना सिर्फ एक गिलास टमाटर का जूस पीने से दिल की सेहत को बढ़ावा मिल सकता है। 2019 के एक अध्ययन में, जापानी शोधकर्ताओं ने हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों के बीच प्रति दिन औसतन एक कप टमाटर का रस पीने के प्रभावों का मूल्यांकन किया। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि टमाटर का रस सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों रक्तचाप में सुधार करता है, साथ ही साथ एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। वहीं ये अनावश्यक सोडियम से बचने के लिए, जूसिंग का एक सरल उपाय हो सकता है। तो अपने घर ही ताजे टमाटर का जूस बनाएं और हर दिन इसका सेवन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स