न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 8 आहार बनेंगे आपके लिए संजीवनी, बचाएँगे कई बड़ी बिमारियों से

आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे है जो आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और आपको बिमारियों से बचाए रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 May 2019 5:56:30

ये 8 आहार बनेंगे आपके लिए संजीवनी, बचाएँगे कई बड़ी बिमारियों से

वर्तमान समय की जीवनशैली के चलते शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो किसी बिमारी से ग्रसित ना हो। जी हाँ, आज के समय में शारीरिक गतिविधियों को अपनी जीवनशैली में शामिल करने की जरूरत होती हैं। लेकिन इसी के साथ ही अच्छा खानपान होना भी बहुत जरूरी होता हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे है जो आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं और आपको बिमारियों से बचाएरखते हैं। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में।

किशमिश

पोटैशियम से भरपूर किशमिश हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रिसर्च के अनुसार, रोज दिन में 3 बार मुट्ठीभर किशमिश चबाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। साथ ही इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

दही

दही में पाया जाने वाला बैक्टीरिया आंत व पेट की बीमारियों जैसे- कब्ज, गैस आदि को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। वहीं आप अगर वजन कम करना चाहते हैं तो दही में जीरा पाउडर मिला कर खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक भी देता है।

ये 8 आहार बनेंगे आपके लिए संजीवनी, बचाएँगे कई बड़ी बिमारियों से

अनार

विटामिन्स, फॉलिक एसिड और एंटीऑक्सीटेंड के गुणों से भरपूर अनार का सेवन शरीर में खून की कमी पूरी करने के साथ कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं, रोजाना इसका सेवन ब्रेस्ट, फेफड़ों और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम करता है।

केला

तनाव और टेंशन दूर करने के लिए केला रामबाण औषधी है। जब भी कभी तनाव हो सिर्फ 1 केला खाए। आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी। साथ इसमें मौजूद फाइबर व अन्य पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने के साथ पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं। इसके अलावा सुबह 1 केला खाने से वजन बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

तुलसी

एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर तुलसी ना सिर्फ पेट की बीमारियों को रखती है बल्कि इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा रोजाना तुलसी की चाय इसकी पत्तियां चबाने से पेट में दर्द, मरोड़, डायरिया और सर्दी, जुकाम और कफ की शिकायत नहीं होती।

ये 8 आहार बनेंगे आपके लिए संजीवनी, बचाएँगे कई बड़ी बिमारियों से

हरी इलायची

रोजाना सिर्फ 1 इलायची का सेवन ताउम्र आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा। इलायची फ्रेशनेस का अहसास दिलाती हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने, पेट की गैस से राहत देने, पाचन दुरुस्त करने और सीने की जलन को कम करने में भी मदद करते हैं।

बीज

बीज में प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम की उच्च मात्रा पाई जाती है जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। तिल के बीज कैल्शियम, कद्दू के बीज में कैल्शियम, लौह और जस्ता पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से शरीर को दूर रखने का काम करता है।

अखरोट

अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करने से आप बहुत-सी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। रोजाना अखरोट का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती हैं। यह कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में भी मददगार है। साथ ही अखरोट मेटाबॉलिज्म को दुरूस्त रखकर वजन घटाने में भी मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री