न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जवानी की ये 5 गलतियां बनती हैं दिल की सेहत के लिए खतरनाक, जरूर लाएं इनमें बदलाव

आज इस कड़ी में हम आपको जवानी में की जाने वाली उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 1:28:59

जवानी की ये 5 गलतियां बनती हैं दिल की सेहत के लिए खतरनाक, जरूर लाएं इनमें बदलाव

देश-दुनिया में दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ बुढ़ापे में यह परेशानी उठ रही हैं बल्कि युवा पीढ़ी भी इसका शिकार हो रही हैं। ऐसे में दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए सही जानकारी होना बहुत जरूरी हैं। यही जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 29 सितंबर को 'विश्व ह्रदय दिवस' के रूप में मनाया जाता हैं। देखा गया हैं कि आपकी जवानी में की गई गलतियों का बुरा असर आगे चलकर सेहत पर देखने को मिलता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जवानी में की जाने वाली उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित होगी।

बैठे रहना और शारीरिक कामों को कम करना

आपने कई बार अपने बड़े-बूढ़ों से सुना होगा कि जवानी में बैठे रहना बुढ़ापे में परेशानी का सबब बन जाता है। ये कथन सेहत के लिहाज से भी सही है। दरअसल जो लोग ज्यादा समय बैठे रह कर गुजारते हैं, उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। दरअसल बैठे रहने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है और धमनियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे दिल पर दबाव पड़ता है। एनल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित 2015 के एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि लंबे समय तक बैठे रहने से हृदय रोग का खतरा 14 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आपकी डेस्क जॉब भी है, तो बाकी समय चलने-फिरने वाली गतिविधियों (physical activity and heart) में ज्यादा से ज्यादा भाग लें।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart,heart health mistakes,world health day

खाने में फलों और सब्जियों को नजरअंदाज करना

अगर आप कोई ऐसे व्यक्ति हैं जो फल और सब्जी को बहुत कम खाते हैं, तो समझ लें कि आपने कई सारे बीमारियों को बुलावा दे दिया है। 2014 के एक मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि दिन में सिर्फ पांच सर्विंग फल और सब्जी खाने से दिल की बीमारी से मरने का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। वहीं जो लोग अपने खाने में फलों और सब्जियों को कम रखते हैं उन्हें मोटापा और ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियों आसानी से पकड़ती हैं, जो कि दिल की बीमारियों को ट्रिगर करने काम करती हैं।

खराब ओरल केयर

आपको जान कर ये हैरानी होगी कि पर आपका डेंटल केयर आपके दिल की सेहत से जुड़ा हुआ है। जी हां, दरअसल जो लोग फ्लॉसिंग से बचते उनमें पीरियडोंटल बीमारियां बढ़ती हैं। दरअसल मसूड़ों की बीमारी वाले लोगों में दिल के दौरे, स्ट्रोक और हृदय संबंधी घटनाओं का खतरा अधिक होता है। दरअसल पीरियडोंटल बीमारी आपके शरीर में सूजन और आपके रक्तप्रवाह में सूजन के मार्करों को बढ़ाती है, जो हृदय रोग के प्रमुख कारण बन जाते हैं। इसलिए अपने दिल की सेहत के लिए जल्दी-जल्दी ब्रश न करें और फ्लॉसिंग को न भूलें।

Health tips,health tips in hindi,healthy heart,heart health mistakes,world health day

स्मोक करना और कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेना

स्मोकिंग हमेशा से ही दिल की सेहत के लिए नुकसानदेह रहा है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने स्मोकिंग की आदत को छोड़ दें। चाहे बात शरीब पीने की हो या सिगरेट पीने की ये हर तरह से दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक है। ये हार्ट अटैक के खतरे को तेजी से बढ़ाता है। वहीं महिलाओं द्वारा कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेना भी दिल की सेहत के साथ छेड़छाड़ करने की अनुमति देता है। दरअसल ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेना आपके रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं और यहां तक कि ये कई लोगों में मोटापे को भी ट्रिगर कर सकता है। इसलिए कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स लेने से बचें।

ज्यादा स्ट्रेस लेना

नौकरी और करियर को लेकर जवानी के दिनों में अक्सर संघर्ष लगा ही रहता है। पर अभी से ज्यादा स्ट्रेस लेना आपको बीमार कर सकता है। वहीं ये हाई ब्लड प्रेशर और बहुत ज्यादा गुस्से आने से जुड़ी परेशानियों को पैदा कर सकता है। खासकर जब आप इसे समय के साथ बढ़ने देते हैं। दरअसल लंबे समय तक तनाव से कोर्टिसोल का उच्च स्तर आपके रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को बढ़ाकर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखना चाहिए। योग करना चाहिए और दिमाग को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स