न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाएं अपनाए ये 5 मिनट का वर्कआउट प्लान, जल्द पूरी होगी एब्स की चाहत

आज इस कड़ी में हम आप महिलाओं के लिए 5 मिनट का वर्कआउट प्लान लेकर आए हैं जीकी मदद से आप जल्द ही अपने एब्स को तैयार कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 9:16:42

महिलाएं अपनाए ये 5 मिनट का वर्कआउट प्लान, जल्द पूरी होगी एब्स की चाहत

आजकल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं में भी एब्स बनाने की होड़ लगी हुई हैं और इसके लिए वे अपनी डाइट और एक्सरसाइज को मेंटेन करती हैं। एब्स बनाने के लिए महिलाएं कई तरह की एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करती हैं और घंटो पसीना बहाती हैं, खासतौर से वे प्लैंक और क्रंच को अपनाती हैं। लेकिन बिना प्लैंक और क्रंच के भी आप एब्स की चाहत को बस कुछ मिनटों की म्हणत में पूरा कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आप महिलाओं के लिए 5 मिनट का वर्कआउट प्लान लेकर आए हैं जीकी मदद से आप जल्द ही अपने एब्स को तैयार कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Health tips,health tips in hindi,5 minute workout,workout for abs,healthy life

पाइक एंड एक्सटेंड

पाइक एंड एक्सटेंड आपके पेट की चर्बी को घटाने के साथ ही आपके एब्स को बनाने का काम करती है और आपके लोअर बॉडी को मजबूत बनाती है। इसको करने के लिए आप कूल्हों और बाजुओं के साथ जमीन पर सीधा लेट जाएं। अपने हाथों को छाती की सीध में सीधा ऊपर की ओर उठाएं और अपने पैरों को छाती के पास लाने की कोशिश करें। ध्यान रहे आपके पैर भी बिलकुल सीधे होने चाहिए। इसके बाद आप अपने एक पैर को नीचे की ओर गिराएं और दूसरे पैर को ऊपर ही रखें। इसके साथ ही आप अपने दोनों हाथों को सिर से पीछे की ओर लेकर जाएं। इस एक्सरसाइज को आप रोजाना 20 बार जरूर करें।

Health tips,health tips in hindi,5 minute workout,workout for abs,healthy life

स्टेंडिंग साइड लिफ्टिंग

ये एक्सरसाइज आपके पेट के साथ आपके पैरों को मजबूती देने का काम करती है और आपकी शरीर के लचीलेपन को और ज्यादा बेहतर करती है। इसे करने के लिए आपको किसी भी तरह के उपकरण की जरूरत नहीं होती और आप इसे आसानी से कर सकते हैं। इसे करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और फिर अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे से एक-दूसरे को पकड़ लें। अब आप अपने दाहिने तरफ झुकते हुए अपने दाहिने पैर को उठाएं और अपनी कोहनी से छुने की कोशिश करें। ध्यान रहे इस प्रक्रिया में आपकी लोअर और अपर बॉडी बिलकुल सीधी रहनी चाहिए। इस प्रक्रिया को आप बाई ओर से भी करें और करीब इसे बारी-बारी 20 बार करें।

Health tips,health tips in hindi,5 minute workout,workout for abs,healthy life

मेड बॉल विद लेग एक्सटेंशन

ये छाती को मजबूत करने और पेट की चर्बी घटाने के लिए सबसे अच्छी और फायदेमंद एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको काफी मजा भी आ सकता है। इसे करने के लिए आप जमीन पर सीधे लेट जाएं और अपने दोनों हाथों से मेड बॉल को पकड़ लें। अब आप अपने दोनों पैरों को मोड़ते हुए छाती के करीब लेकर आए। इसके बाद आप अपने हाथों को सीधा रखें और अपने एक पैर को नीचे की ओर खींचने की कोशिश करें। यही प्रक्रिया आप दूसरे पैर के साथ करें। इस अभ्यास को आप रोजाना 20 से 25 बार जरूर करें।

Health tips,health tips in hindi,5 minute workout,workout for abs,healthy life

मेडिसिन बॉल विद ओवरहेड सर्किल

इसे करने के लिए आप अपने पैरों को कूल्हे-चौड़ाई के साथ खड़े हो जाएं, हाथ में मेडिसिन बॉल को पकड़ लें और अपने घुटनों में थोड़ा सा झुकाएं। अब आप अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर से ले जाते हुए चारों ओर हाथों को घूमाएं। ये आपकी बॉडी को टोन कर आपके पेट की चर्बी को कम करता है। इस प्रक्रिया आप रोजाना 15 से 20 बार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स