न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 हर्बल चाय रखेगी आपको गर्मियों में सेहतमंद, मिलेगी शरीर को ठंडक

कुछ चाय ऐसी हैं जो आपको गर्मियों में जरूर पीनी चाहिए क्योंकि यह आपको सेहतमंद रखने के साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 May 2019 5:07:32

ये 5 हर्बल चाय रखेगी आपको गर्मियों में सेहतमंद, मिलेगी शरीर को ठंडक

गर्मियों के दिनों की शुरुआत हो चुकी हैं और इसके साथ ही अब चाय पीने की इच्छा भी कम होने लगी हैं क्योंक गर्मियों के दिनों में चाय शरीर में गर्मी करने लगती हैं। लेकिन कुछ चाय ऐसी हैं जो आपको गर्मियों में जरूर पीनी चाहिए क्योंकि यह आपको सेहतमंद रखने के साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* ग्रीन टी

ग्रीन टी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ग्रीन टी का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज, कैंसर और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव रहता है। टी बैग वाली ग्रीन टी के बजाय खुली (लूज) ग्रीन टी का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है। एक कप उबलते हुए पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें और 3-4 मिनट के लिए ढक दें। आपकी ग्रीन टी तैयार है। अगर आपको ग्रीन टी का स्वाद कड़वा लगता है, तो इसमें एक चम्मच शहद मिला लें।

ये 5 हर्बल चाय रखेगी आपको गर्मियों में सेहतमंद, मिलेगी शरीर को ठंडक

* गुलाब के फूल की चाय

गुलाब के फूलों में भी कई तरह के गुण पाए जाते हैं। ये चाय इम्यूनिटी बढ़ाती है और इसे पीने से त्वचा पर चमक बढ़ती है व चेहरे पर निखार आता है। गुलाब में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई मौजूद होते हैं। इसलिए इसे पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है और शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। गुलाब की चाय बनाने के लिए डेढ़ कप पानी लें और इसमें एक ताजे गुलाब की पत्तियां डाल दें। अब 1 मिनट तक तेज आंच पर उबालने के बाद इसे 3 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद चाय को छानकर पिएं।

* पुदीने की चाय

पुदीना पेट के लिए बहुत फायेदमंद माना जाता है। दुनिया के जिन हर्ब्स में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, पुदीना उनमें से एक है। पुदीने में विटामिन ए, मैग्नीशियम, फॉलेट और आयरन भरपूर होता है। ये पेट में बनने वाले पाचक रस को बढ़ाता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और पेट की सभी समस्याएं दूर करता है। उबलते पानी में दो बड़े चम्मच पुदीना के पत्ते डालकर दस-पंद्रह मिनट तक उबालें। उबलने के बाद इसे छानकर पिएं। मीठेपन के लिए एक चम्मच शहद डाल सकते हैं।

ये 5 हर्बल चाय रखेगी आपको गर्मियों में सेहतमंद, मिलेगी शरीर को ठंडक

* तुलसी की चाय

तुलसी को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना जाता है। तुलसी भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। तुलसी की चाय बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी लें और इसे उबलने तक गर्म करें। उबाल आने के बाद पैन को आंच से हटा लें और इसमें 6-7 तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर डाल दें। 2 मिनट ढक कर रखने के बाद चाय को कप में छान लें। अब इसमें आधा नींबू का रस और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पिएं। ये चाय आपके पेट, आंखों, किडनी, लिवर और दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। दिन में 2 बार रोजाना ये चाय पीकर आप अपना वजन भी तेजी से घटा सकते हैं।

* प्याज की चाय

प्याज की चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक बढ़ाती है। प्याज में क्‍वेरसेटिन नाम का तत्‍व होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में शरीर की मदद करता है। इसे पीने से आप लंबे समय तक जवान बने रहते हैं क्योंकि क्‍वेरसेटिन त्वचा को बूढ़ा होने से रोकता है। गर्मी में प्याज की चाय पीने से आप लू से बचे रह सकते हैं और इससे पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं। प्याज की चाय बनाने के एक छोटी प्याज को काटकर रख लें। अब डेढ़ कप पानी उबालें और उसमें प्याज के टुकड़े डाल दें। 1 मिनट आंच पर रखने के बाद आंच बंद कर दें। अब इसमें एक चम्मच ग्रीन टी या एक ग्रीन टी बैग डालकर 2 मिनट के लिए ढक दें। अब चाय को कप में छान लें और इसमें आधा नींबू का रस मिलाकर पिएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री