न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में ये 5 फूड बनते है सीने में जलन का कारण, जानें और बरतें सतर्कता

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड की जानकारी लेकर आए हैं जिनका गर्मियों के दिनों में सेवन सीने की जलन का कारण बनता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jun 2019 9:40:20

गर्मियों में ये 5 फूड बनते है सीने में जलन का कारण, जानें और बरतें सतर्कता

गर्मियों के दिनों में अच्छी सेहत की ख्वाहिश सभी की होती हैं और सभी चाहते हैं कि इन दिनों में बिना किसी स्वास्थ्य तकलीफ के समय गुजारा जाए। लेकिन गर्मी के मौसम में गलत खानपान और मसालेदार भोजन की वजह से शरीर से जुड़ी कई तकलीफों का शिकार होना पड़ता हैं। खासतौर से गर्मियों में सीने की जलन से व्यक्ति परेशान होता हैं। यह परेशानी व्यक्ति की चिंता का विषय बनती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड की जानकारी लेकर आए हैं जिनका गर्मियों के दिनों में सेवन सीने की जलन का कारण बनता हैं। तो आइये जानते हैं इन फूड के बारे में और बनाए गर्मियों के दिनों में इनसे दूरी।

सुबह-सुबह संतरे का जूस
जूस पीना सेहतमंद होता है। मगर यदि आप सुबह-सुबह संतरे का जूस पी लेते हैं, तो आपको सीने में जलन की समस्या हो सकती है। दरअसल संतरा एक एसिडिक फूड है। इसके रस में एसिड पाया जाता है। ऐसे में अगर आप सुबह-सुबह ही संतरे का जूस पी लेते हैं, तो आपके पेट में एसिड का बैलेंस बिगड़ जाता है और सीने में जलन की समस्या हो जाती है। कुछ लोगों को नींबू, मौसम्बी और दूसरे खट्टे पदार्थों को खाने से भी सीने में जलन की समस्या होती है।

प्याज और लहसुन का सेवन
अगर आप अपने खाने में बहुत ज्यादा प्याज और लहसुन का प्रयोग करते हैं, तो भी आपको सीने में जलन की समस्या हो सकती है। प्याज और लहसुन शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और भोजन के स्वाद को बढ़ाते हैं। मगर इनका बहुत ज्यादा इस्तेमाल शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए अपने रोजाना के खाने में इन्हें सीमित मात्रा में ही प्रयोग करें।

गर्मियों में ये 5 फूड बनते है सीने में जलन का कारण, जानें और बरतें सतर्कता

तली-भुनी चीजें
अगर आप बहुत ज्याद तली-भुनी और तेल में बनी हुई चीजें खाते हैं, तो आपको सीने में जलन हो सकती है। दरअसल तलकर बनाए जाने वाले सभी आहारों में तेल होता है, जो आसानी से पचता नहीं है। इस तरह के फूड्स को पचाने के लिए आपके पेट और एसोफेगस को ज्यादा मेहनत और ज्यादा समय तक काम करना पड़ता है। इन फू्ड्स को पचाने के लिए आपका पेट ज्यादा एसिड बनाता है, जिससे सीने में जलन की समस्या होने लगती है।

मसालेदार भोजन
खाने को चटपटा बनाने के लिए लोग इसमें ढेर सारे मसालों का प्रयोग करते हैं। ज्यादा मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से भी आपके सीने में जलन हो सकती है। खासकर त्यौहारों या पार्टीज में अक्सर लोग स्वाद बढ़ाने के लिए ढेर सारे मिर्च-मसालों का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा बाहर खुले में मिलने वाले फूड्स और रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले खाने में भी खूब मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन कम करें।

चाय
सुबह उठते ही या रात में सोने से पहले अगर सबसे आप दूध की चाय पीते हैं, तो आपके सीने में जलन हो सकती है। ऐसा खासकर तब ज्यादा होता है जब आपने चाय में अदरक, काली मिर्च का इस्तेमाल किया हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री