न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको कैंसर का शिकार बना सकती हैं रसोई में रखी ये 12 चीजें, जानें कैसे करें बचाव

आज इस कड़ी में हम आपको आपकी रसोई से जुड़ी कुछ ऐसी वस्तुओं और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कैंसर का शिकार बना सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 12:08:56

आपको कैंसर का शिकार बना सकती हैं रसोई में रखी ये 12 चीजें, जानें कैसे करें बचाव

कैंसर आज दुनियाभर के लिए बड़ी समस्या बना हुआ हैं जो की खतरनाक बीमारी है। सही समय पर इसका पता नहीं चल पाता हैं तो यह जानलेवा साबित हो सकती हैं। लोगों का मानना हैं कि सिर्फ शराब, सिगरेट या तंबाकू की वजह से ही कैंसर हो सकता हैं जबकि ऐसा नहीं हैं। हांलाकि ये चीजें कैंसर को बढ़ावा देती हैं लेकिन इनके अलावा भी रोजमर्रा की कई ऐसी चीजें हैं जिनकी वजह से कैंसर का खतरा बना रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आपकी रसोई से जुड़ी कुछ ऐसी वस्तुओं और आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कैंसर का शिकार बना सकती हैं।

अत्यधिक गर्म चाय पीना

भारतीय, खासतौर पर ठंड के मौसम में गर्मा-गर्म चाय के बिना नहीं रह सकते। मगर शोध के मुताबिक, गर्म चाय पीने से इसोफेगल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है जोकि भारत में छठा और दुनिया में आठवां सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। अगर आप भी चुल्हे से उतरी गर्मा-गर्म चाय पीने को शौकीन है तो सावधान हो जाएं। 75 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान पर चाय न ही पीएं तो बेहतर होगा।

हीटिंग टेकआउट कंटेनर

टेकआउट कंटेनर जैसे नॉन-स्टिक में भोजन को कभी भी गर्म न करें। शोध के अनुसार, 90% शहरी लोग इन बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे भी आप कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। दरअसल, तेज फेलम पर इन कंटेनर पर खाना गर्म करने से यह PFCs कोटिंग पर असर डालता है, जिससे इसके जहरीले रसायन खाने में शामिल हो जाती हैं। यह तत्व पेट में जाकर कैंसर, लीवर और डाइजेस्टिव सिस्टम जैसी परेशानियों का कारण भी बनता है। इसकी बजाए खाने बनाने के लिए कॉपर, तांबे, लौहे या स्टील के बर्तनों का यूज करें।

Health tips,health tips in hindi,cancer,cancer causes,victim of cancer,healthy life

प्लास्टिक का सामान

प्लास्टिक का सामान जैसे बर्तन, बोतलें व अन्य चीजें बनाने के लिए बिस्फेनॉल ए (बीपीए) नामक रासायनिक यौगिक का यूज किया जाता है, जो खान-पान के जरिए शरीर में जाकर कैंसर सेल्स को बढ़ाते हैं। वहीं जब प्लास्टिक कंटेनरों में खाना गर्म किया जाता है तो इससे निकलने वाले टॉक्सिंस इंसुलिन को बढ़ाकर फैट सेल्स को रिलीज करते हैं, जो कैंसर की वजह बनते हैं। मिट्टी, स्टील, तांबे या कांच से बने बर्तनों व बोलतों का इस्तेमाल करें।

किचन का गंदा कपड़ा

भारतीय महिलाएं अपने किचन को साफ-सुथरा रखना रखती हैं लेकिन वो क्लीनिंग के लिए यूज होने वाले डस्टिंग क्लॉथ को साफ नहीं करती, जो सबसे ज्यादा गंदा होता है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रसोई में यूज होने वाला क्लीनिंग कपड़ा 98% प्रदूषित होता हैं, जो फूड प्वाइजनिंग के साथ कैंसर का कारण भी बन सकता है। कपड़े को रोजाना डिटर्जेंट से साफ करें और धूप में सुखाएं। इससे कपड़ें के सारे कीटाणु मर जाएंगे।

गंदा व टैप वॉटर

इन दिनों, हवा से पानी तक सब कुछ प्रदूषित है। नल का पानी जिसे आप रोजाना पीते हैं वो भी आपको कैंसर जैसी बीमारी दे सकता है। दरअसल, नल का पानी में कई ऐसे कीटाणु और जहरीले तत्व पाए गए हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ावा देते हैं। नल का पानी पीने से पहले उसे अच्छी तरह छान व उबाल लें।

प्रोसेस्ड मीट व फूड्स

प्रोसेस्ड मीट से कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। एक शोध के मुताबिक, 10% लोग सिर्फ प्रोसेस्ड फूड की वजह से कैंसर का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, इनमें शुगर, तेल या फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। स्वस्थ रहने और कैंसर से बचने के लिए प्रोसेस्ड मीट के सेवन कम करें।

फर्मेंटेड व डिब्बा बंद फूड्स

किण्वित खाद्य पदार्थ (Fermented Foods) में नाइट्राइट और नाइट्रेट की उच्च मात्रा होती है। वहीं डिब्बा बंद फूड्स में बिसफेनोल ए नामक कैमिकल पाया जाता है, जोकि कैंसर का कारण बनता है। फर्मेंटेड फूड्स में बाजारी दही, अचार, ब्रेड, चीज, इडली और सॉस शामिल है। बाजार की बजाए घर पर ही दही, अचार और सॉस बनार खाएं। घर का बना खाना खाएं।

Health tips,health tips in hindi,cancer,cancer causes,victim of cancer,healthy life

रिफाइंड ऑयल

तेल को रिफाइंड व इसकी तीखी गंध को दूर करने के लिए कई सारे एसिड यूज होते हैं। जब रिफाइंड तेल को गर्म किया जाता है तो ये ट्रांस फैट को ऑक्सीडाइज व रिलीज करता है, जो कैंसर और दिल के रोगों का कारण बन सकता है। खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और कैंसर का खतरा भी कम होता है।

एल्युमिनियम फॉयल

फॉयल में करीब 250 मि।ली। एल्यूमीनियम होता है जबकि शरीर को सिर्फ 50 मि।ली। एल्यूमीनियम चाहिए होता है। एल्यूमीनियम की ज्यादा मात्रा बॉडी में जिंक के अवशोषण में समस्या पैदा करती है, जो कैंसर का जोखिम बढ़ाती है। इसकी बजाए बटर पेपर या सूती कपड़े का यूज करें।

केमिकल युक्त फल व सब्जियां

आप बाजार से जिस फल व सब्जी को ताजा समझकर घर ले आते हैं, उनमें बहुत से केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार धोने से भी यह केमिकल साफ नहीं होते और कैंसर का कारण बनते हैं। इससे बचने के लिए आप ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं या घर पर ही सब्जियां उगाएं।

टूटी हुई क्रॉकरी

महिलाएं अक्सर अपनी पसंदीदा क्राकरी को टूटने के बाद भी नहीं फेंकती लेकिन इससे आप कैंसर की चपेट में आ सकती हैं। दरअसल, टूटी हुई क्रॉकरी अच्छी तरह साफ नहीं होती और कीटाणु इसके छोटे खांचे में बस जाते हैं। यही कीटाणु आपको कैंसर दे सकते हैं। इसे जल्द नई क्रॉकरी के साथ बदलें।

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड

शोध के अनुसार, प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड में बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया होते हैं जो आगे चलकर पेट में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। वहीं प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक तत्व भी खाने में मिल जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं। प्लास्टिक की बजाए लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड पर सब्जियां काटें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स