Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोनावायरस की आड़ में बढ़ रहा स्‍वाइन फ्लू का खतरा, जानें कितनी हुई मौत

कोरोनावायरस के साथ ही स्‍वाइन फ्लू भी अपने पांव पसारने लगा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 6:25:47

कोरोनावायरस की आड़ में बढ़ रहा स्‍वाइन फ्लू का खतरा, जानें कितनी हुई मौत

चीन में जन्मा कोरोनावायरस आज पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बना हुआ हैं। सरकारों द्वारा इसको बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हांलाकि खतरा अभी भी बरकरार हैं। लेकिन इस कोरोनावायरस के साथ ही स्‍वाइन फ्लू भी अपने पांव पसारने लगा है। जी हां, मिली ख़बरों के मुताबिक जयपुर हॉस्पिटल में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। इसी के साथ ही H1N1 के 6 मामले पटना में मिले हैं। पिछले एक महीने के दौरान नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में स्‍वाइन फ्लू के 6 मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में स्वाइन फ्लू का प्रकोप ज्‍यादा था। इस दौरान स्‍वाइन फ्लू से 2,270 लोगों की मौत हुई थी। 2018 में इस स्‍वाइन फ्लू से 1,128 और साल 2019 में 1,218 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके अलावा, हर साल अधिक संख्‍या में लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित होते हैं। हालांकि, इसमें कमी भी आई है। वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 38,811 थी, जो 2018 में घटकर 15,226 हो गई। लेकिन, वर्ष 2019 में एच1 एन1 पीड़ितों की संख्या में फिर बढ़ोत्‍तरी हुई और वह 28,798 पर पहुंच गई। इस साल एक मार्च तक 1,469 लोग स्वाइन फ्लू पीड़ित पाए गए हैं, जबकि 24 लोगों की मौत हुई है। स्वाइन फ्लू या H1N1 को सीजनल एंफ्लूएंजा भी कहा जाता है। स्‍वाइन फ्लू का प्रकोप साल में दो बार, जनवरी से मार्च व जुलाई से सितंबर के बीच ज्यादा होता है। इसके लक्षणों में शामिल हैं: सरदर्द, शरीर मैं दर्द, ठंड लगना, थकान, खांसी, गले में खराश, बुखार, उल्टी और दस्त आदि। हालांकि संक्रमण के फैलाव को रोकने के साथ इससे बचाव किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology