न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बेहतरीन रहता हैं सूर्यभेदी प्राणायाम, डिप्रेशन दूर कर बढ़ाता है बॉडी हीट

आज हम आपको सूर्यभेदी प्राणायाम के फायदे और इसे करने के तरीके बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Jan 2020 3:58:52

सर्दियों में बेहतरीन रहता हैं सूर्यभेदी प्राणायाम, डिप्रेशन दूर कर बढ़ाता है बॉडी हीट

मौसम के तापमान में बदलाव देखा जा सकता हैं और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी हैं। सर्दियों के इस मौसम में अपने शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की जरूरत होती हैं ताकि बिमारियों से बचा जा सकें। ऐसे में योग खुद को बीमार पड़ने से बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता हैं। इन्हीं में से एक है सूर्यभेदी प्राणायाम जो शरीर के तापमान को संतुलित करने का बेहतरीन तरीका हैं। आज हम आपको सूर्यभेदी प्राणायाम के फायदे और इसे करने के तरीके बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सूर्यभेदी प्राणायाम के फायदे

- अस्थमा, वात रोग व कफ से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।
- खून को साफ करता है और खून से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं।
- झुर्रियां हटती हैं, किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम दूर होती है और त्वचा की रंगत भी निखरती है।
- पेट के कीड़े नष्ट होते हैं।
- पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं।
- लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है।
- डिप्रेशन और ऐंग्जाइटी को दूर करने में सहयोग करता है।

सर्दियों में बेहतरीन रहता हैं सूर्यभेदी प्राणायाम, डिप्रेशन दूर कर बढ़ाता है बॉडी हीट

कैसे करें सूर्यभेदी प्राणायाम

सूर्यभेदी प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठकर आंखें बंद कर लें। सीधे हाथ की प्राणायाम मुद्रा बनाएं। प्राणायाम मुद्रा के लिए तर्जनी और मध्यमा अंगुलियों को माथे पर रख लें और बाएं नाक की छेद को बाकि दो अंगुलियों से बंद कर, दाएं नाक की छेद से सांस को धीरे-धीरे बाहर निकाल दें। फिर दाएं नाक से आवाज़ करते हुए लंबी सांस भीतर लें, और उसके बाद थोड़ी देर के लिए सांस अंदर रोक लें। फिर बिना आवाज किए बाईं नाक से सांस बाहर निकाल दें। यह एक चक्र सूर्यभेदी प्राणायाम कहलाता है। इस प्रकार 15-20 बार इसका अभ्यास करें। अंत में बाईं नाक से सांस बाहर निकालकर हाथ नीचे लाएं व थोड़ी देर के लिए शांत भाव से बैठे रहे। वैसे तो यह प्राणायाम तीनों बन्धों के साथ किया जाता है, लेकिन प्रारम्भ में बिना लंबी सांस रोके ही इसका अभ्यास करें।

जरूर बरतें ये सावधानी

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, अगर आपको हृदय रोग है, मिर्गी के दौरे आते हैं या फिर अगर आप पित्त प्रवृत्ति वाले व्यक्ति हैं तो इस सूर्यभेदी प्राणायाम का अभ्यास न करें। साथ ही साथ गर्मी के दिनों में भी इस प्राणायाम का अभ्यास नहीं करना चाहिए क्योंकि इसको करने से शरीर का तापमान यानी बॉडी हीट बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा