न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना काल में जरूरी हैं अच्छी इम्युनिटी, इन 6 सुपरफूड का सेवन रहेगा फायदेमंद

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिनकी मदद से इम्युनिटी को मजबूत बनाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Aug 2020 3:54:21

कोरोना काल में जरूरी हैं अच्छी इम्युनिटी, इन 6 सुपरफूड का सेवन रहेगा फायदेमंद

कोरोना का कहर जारी हैं जिसने पूरी दुनिया को परेशान कर रखा हैं। दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा जल्द ही 2.50 करोड़ के करीब पहुंचने वाला हैं और मरने वालों की संख्या कई लाखों में हैं। ऐसे में इस समय में शरीर की अच्छी इम्युनिटी अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी हैं ताकि वायरस से लड़ने में मदद मिले। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार लेकर आए हैं जिनकी मदद से इम्युनिटी को मजबूत बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन सुपरफूड के बारे में।

हल्दी

एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री कंपाउंड से भरपूर हल्दी हमारे शरीर को एलर्जी से लड़ने के काबिल बनाता है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर यानी गोल्डन मिल्क पीना बहुत ही सेहतमंद होता है।

Health tips,health tips in hindi,corona safety,coronavirus,healthy food,strong immune system,superfood

तुलसी

तुलसी एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेट्री जैसे औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह कई बीमारियों का इलाज है और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। तुलसी के पत्तों का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। हर दिन तुलसी की 5 पत्तियां, एक चम्मच शहर के साथ खाने से बीमारियों से लड़ने की आपकी क्षमता बढ़ती है। इसके साथ तीन से चार काली मिर्च के दाने भी चबाना ज्यादा फायदेमंद होगा।

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीज सेलेनियम से भरपूर होते हैं। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं के नुकसान की भरपाई करते हैं। इसे आप अकेले भी खा सकते हैं या फिर चाट मसाले के साथ भी। सलाद के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण सूरजमुखी के बीज आपको किसी भी तरह के बाहरी संक्रमण से बचाते हैं।

Health tips,health tips in hindi,corona safety,coronavirus,healthy food,strong immune system,superfood

अलसी

अलसी के छोटे-छोटे बीज आपको कई तरह की बीमारियों के खतरे से बचाते हैं। यह आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और कैंसर जैसे घातक बीमारी के जोखिम से भी आपको बचाता है। अलसी में एंटी एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। एक चम्मच अलसी के बीज को गरम दूध के साथ पीने से या फिर सलाद या दही के साथ इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। यह आपके दिल से लेकर दिमाग तक को स्वस्थ रखता है।

अदरक

अदरक में भी एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री कंपाउंड पाया जाता है। इसके साथ ही एंटीवायरल और जिंजरॉ से भरपूर अदरक हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। अदरक की चाय का सेवन करना तो फायदेमंद है ही, आप शहद के साथ भी अदरक खाते हैं तो आपकी सेहत को बहुत ही लाभ पहुंचेगा।

दालचीनी

पॉलिफेनॉल्स और प्लांट एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर दालचीनी आपकी इम्यूनिटी को दुरुस्त रखती है। खासकर सर्दी और सीजनल फ्लू में यह अपने एंटी वायरल और एंटी फंगल गुणों के कारण यह दवा का काम करती है। सब्जी में मसाले के रूप में तो दालचीनी प्रयोग तो होता ही है, आप दालचीनी की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स