न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय वैज्ञानिक की कंपनी ने बनाई कोरोना वैक्सीन, ह्यूमन ट्रायल के चरण में पहुंची

भारत की ही एक वैज्ञानिक प्रोफेसर सुमी बिश्वास जो कि स्पाई बायोटेक नाम की एक कंपनी की मालिक और CEO हैं। इसी कंपनी ने कोरोना की एक नई वैक्सीन तैयार की है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 8:26:23

भारतीय वैज्ञानिक की कंपनी ने बनाई कोरोना वैक्सीन, ह्यूमन ट्रायल के चरण में पहुंची

कोरोना का बढ़ता कहर देश-दुनिया की चिंता बढ़ा रहा हैं। खासतौर से भारत में इसके बिगड़ते हालात आमजन में खौफ पैदा कर रहे हैं। बीते दिन देश में 1 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए और देश में यह आंकड़ा बढ़ते हुए 43 लाख तक पहुंच चुका हैं। ऐसे में दुनियाभर के वैज्ञानिक वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। इसमें भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल हैं। भारत की ही एक वैज्ञानिक प्रोफेसर सुमी बिश्वास जो कि स्पाई बायोटेक नाम की एक कंपनी की मालिक और CEO हैं। इसी कंपनी ने कोरोना की एक नई वैक्सीन तैयार की है।

उन्होंने यह वैक्सीन भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार किया है। खुशी की बात यह है कि इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल भी चल रहा है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट संचालित कर रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं प्रोफेसर सुमी बिश्वास और उनकी वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स क्या हैं।

Health tips,health tips in hindi,covid 19,coronavirus,sumi biswas spybioteck,human trials

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमी बिश्वास ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर हैं। बंगलौर यूनिवर्सिटी से माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई करने के बाद वह साल 2005 में ब्रिटेन चली गई थीं। उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री ली और मलेरिया की वैक्सीन तैयार करने के लिए जेनर इंस्टीट्यूट के साथ कई साल तक काम किया।

सुमी बिश्वास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनर इंस्टीट्यूट में एड्रियन हिल और मशहूर वैज्ञानिक सारा गिलबर्ट के साथ भी काम कर चुकी हैं। आपको बता दें कि इसी जेनर इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका कंपनी के साथ मिलकर अभी तक की सबसे एडवांस कोरोना वैक्सीन विकसित की है। वैक्सीन बनाने वाली इस टीम का नेतृत्व सारा गिलबर्ट ही कर रही हैं।

Health tips,health tips in hindi,covid 19,coronavirus,sumi biswas spybioteck,human trials

स्पाई बायोटेक की यह नई कोरोना वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल के दौर में पहुंच चुकी है। ऑस्ट्रेलिया में तो इसका ह्यूमन ट्रायल (फेज 1 और 2) शुरू भी हो चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुमी बिश्वास ने कहा है कि ह्यूमन ट्रायल के दौरान सैकड़ों स्वयंसेवकों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।

स्पाई बायोटेक ने सीरम इंस्टीट्यूट के साथ वैक्सीन के लाइसेंस और उत्पादन के लिए समझौता किया है। कंपनी ने फंडिंग के जरिए अब तक 19 मिलियन डॉलर यानी एक अरब 40 करोड़ से भी ज्यादा की राशि जुटा ली है। फंडिंग करने वाली कंपनियों में ऑक्सफोर्ड साइंसेंज इनोवेशन और जीवी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वैक्सीन में हेपेटाइटिस बी एंटीजन के वायरस जैसे कण को कैरियर की तरह उपयोग किया गया है, जिससे कोरोना वायरस स्पाइक प्रोटीन जुड़े हैं। इसके जरिए ही शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी विकसित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स