Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर ये खराब आदत नहीं बदली तो कोरोना वायरस के निशाने पर हैं आप: शोध

जिन देशों में लोगों को हाथ धोने की आदत नहीं है, उन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का अधिक खतरा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Mar 2020 9:24:01

अगर ये खराब आदत नहीं बदली तो कोरोना वायरस के निशाने पर हैं आप: शोध

जिन देशों में लोगों को हाथ धोने की आदत नहीं है, उन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का अधिक खतरा है। बर्मिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि टॉइलट करने के बाद चीन (77%), जापान (70%), दक्षिण कोरिया (61%) और नीदरलैंड (50%) में बड़ी संख्या में लोगों को हाथ धोने की आदत नहीं है। इस लिस्ट में थाईलैंड (48%), केन्या (48%), इटली (43%), मलेशिया (43%) और हॉन्ग-कॉन्ग (40%) शामिल हैं। भारत 40% के साथ 10वें स्थान पर है। ब्रिटेन में यह आदत 25% और अमेरिका में 23% है। हाथ धोने की सबसे अच्छी संस्कृति सऊदी अरब में देखी जाती है, जहां केवल 3% लोग आदतन अपने हाथ नहीं धोते हैं।
coronavirus threat,coronavirus india,coronavirus china,coronavirus cause,coronavirus cases,coronavirus,Health बर्मिंघम बिजनस स्कूल के प्रोफेसर गना पोगरेबना का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए कम से कम 20 सेकंड तक बार-बार साबुन से हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। कुछ समय के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता व्यवहार को जल्दी से बदलना संभव है, लेकिन किसी विशेष देश में या दुनियाभर में हाथ धोने की संस्कृति को बदलना बहुत अधिक कठिन काम है।

बता दे, दुनियाभर में कोरोना के मामले 4,23,000 से ज्यादा हो गए हैं, जबकि 18,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में स्थिति और भयावह न हो, इसलिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों की संख्या बढ़कर 560 हो गई है। इसमें से 43 विदेशी हैं। 46 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह तमिलनाडु में एक शख्स ने जान गंवा दी। इसके साथ ही देश में मौत का आकड़ा 11 तक पहुंच गया है। coronavirus threat,coronavirus india,coronavirus china,coronavirus cause,coronavirus cases,coronavirus,Health कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र और केरल प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में 107 और केरल में 105 केस सामने आए हैं। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। लगातार बढ़ती संक्रमित लोगों की संख्या को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकाडाउन का ऐलान कर दिया गया है। आज इस लॉकडाउन का पहला दिन है। हालांकि सरकार द्वारा कहा गया है कि लोग घबराएं नहीं, उनकी जरूरत की की सभी चीजें इस दौरान मिलता रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology