Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सस्ती स्टेरॉयड दवाइयां बचा सकती हैं कोरोना के गंभीर मरीजों की जान!

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई हैं जिसके अनुसार सस्ती स्टेरॉयड दवाइयां, कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने में कारगर साबित हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Sep 2020 3:38:00

सस्ती स्टेरॉयड दवाइयां बचा सकती हैं कोरोना के गंभीर मरीजों की जान!

दुनियाभर में कोरोनावायरस ने कोहराम मचा रखा हैं। संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। अब तक दुनियाभर में करीब 2.60 लाख लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि 8 लाख से भी कई अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में लगातार इससे रिसर्च जारी हैं ताकि वैक्सीन या दवाई की मदद से मौतों को रोका जा सकें। ऐसे में हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई हैं जिसके अनुसार सस्ती स्टेरॉयड दवाइयां, कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने में कारगर साबित हो सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी इस संबंध में एक नई एडवाइजरी जारी की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि स्टेरॉयड दवाइयों का इस्तेमाल सिर्फ गंभीर रूप से कोरोना संक्रमितों पर किया जा सकता है। शुरुआती लक्षण वाले मरीजों पर इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। वहीं, जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान संपादक हावर्ड सी बाउचर का भी कहना है कि कोरोना से गंभीर रूप से जूझ रहे मरीजों के लिए स्टेरॉयड दवाइयां मददगार हैं।
Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,steroids,critically infected corona patient विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर करीब 1700 कोरोना संक्रमित मरीजों पर स्टेरॉयड की दवा के तीन तरह के ट्रायल किए गए हैं, जिसमें यह देखने को मिला है कि स्टेरॉयड दवाइयों के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों की मौत का खतरा काफी हद तक कम हुआ है। दरअसल, डेक्सामेथासोन, हाइड्रोकार्टिसोन और मिथाइलप्रेडिसोलोन जैसी स्टेरॉयड दवाएं अक्सर मरीजों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने, सूजन और दर्द को कम करने के लिए दी जाती हैं। स्टेरॉयड एक प्रकार का रासायनिक पदार्थ होता है जो इंसान के शरीर के अंदर ही बनता है। स्टेरॉयड को एक ऐसी दवा के रूप में भी जाना जाता है। इसे मांसपेशियों के विकास में कारगर बताया जाता है। अक्सर आपने सुना होगा कि कई खिलाड़ी इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले इसका इस्तेमाल प्रतिबंधित है। लंबे समय तक स्टेरॉयड का इस्तेमाल गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके इस्तेमाल से लोगों में खांसी और जुकाम जैसी बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि बिना डॉक्टर की सलाह के आप इसका इस्तेमाल न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology