न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए खतरनाक है खड़े होकर भोजन करना, नुकसान जान आप भी रह जाएंगे हैरान

आज इस कड़ी में हम आपको इसके नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह खड़े होकर भोजन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Feb 2021 12:52:57

सेहत के लिए खतरनाक है खड़े होकर भोजन करना, नुकसान जान आप भी रह जाएंगे हैरान

आजकल देखा जाता हैं कि शादी-पार्टी में अक्सर लोग खड़े होकर ही खाना खाते हैं। कई लोग तो जल्दी खाने के चक्कर में ही नहीं बैठते हैं। लेकिन आपकी यह जल्दबाजी आपके लिए घातक साबित हो सकती हैं। जी हां, हाल ही एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ हैं कि खड़े होकर भोजन करना आपकी सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता हैं। खड़े होकर भोजन करना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही उचित नहीं हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसके नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह खड़े होकर भोजन करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता हैं।

Health tips,health tips in hindi,standing food is dangerous

पॉश्‍चर पर पड़ता है प्रभाव

जब हम खड़े होकर खाना खाते हैं तो बहुत ज्यादा झुकते हैं। ऐसे में खुद को रिलैक्स करने के लिए शरीर के किसी एक हिस्से पर अधिक जोर पड़ता है। ऐसा रोज़ किए जाने पर इसका असर रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है और तमाम तरह की समस्‍याएं शुरू हो जाती है। नीचे बैठकर खाना खाने से बॉडी पॉश्चर को सुधारा जा सकता है। शोध के मुताबिक, नीचे बैठकर खाने से शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है इससे पीठ की समस्‍या भी दूर रहती है।

पाचन क्रिया हो सकती है खराब

जब हम जल्दी जल्‍दी खाना खाते हैं तो हमारा डाइजेशन सिस्‍टम प्रभावित होता है और बॉडी में फैट भी बढ़ने लगता है। फैट बढ़ने से ओबेसिटी की समस्‍या शुरू हो जाती है। लेकिन अगर आप बैठकर खाना खाते हैं तो ऐसी प्रॉब्‍लम्स से दूर रहते हैं। खाना आसानी से पचता है और पेट जल्दी भरता भी है। ऐसे में आप वजन बढ़ने पर भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,standing food is dangerous

बढ़ती है एसिडिटी की समस्‍या

खड़े होकर खाने पर पेट में गैस बनने लगती है। दरअसल जब हम खड़े होकर खाते हैं तो हम जल्दबाजी में खाना खाते हैं। ऐसे में खाना पचाने में दिक्‍कत आती है औेर पेट में भारीपन, बदहजमी जैसी समस्‍या शुरू हो जाती है।

हार्टरेट को भी करता है प्रभावित

अमेरिका की साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपायन बिश्वास के नेतृत्व में किए गए शोध में बताया गया कि बॉडी के लोअर पार्ट पर गुरुत्वाकर्षण बल ब्‍लड को तेजी से खींचता है, जिससे हृदय को रक्त को वापस ऊपर खींचने के लिए ज्यादा तेजी से काम करना पड़ता है और इस प्रक्रिया में हृदयगति बढ़ जाती है। यह शोध 350 खड़े होकर खाना खाने वाले लागों पर किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग