न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ खास जानकारी जो रखेगी आपको इससे बचाकर

कोरोना वायरस को लेकर मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है ऐसे में कुछ सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए है जो आपको इस वायरस से बचने में मदद करेंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 5:03:10

कोरोना वायरस से जुड़ी कुछ खास जानकारी जो रखेगी आपको इससे बचाकर

कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। लोग इतने डरे हुए है कि कोई छींक या खांस दे तो उसको ऐसी नजरों से देख रहे है कि जैसे उसने कोई गुनाह कर दिया हो। बाजारों से सैनिटाइजर और मास्क गायब हो रहे हैं। आपको जरूरी सामान लेने या किसी न किसी बेहद जरूरी काम से एकबार के लिए ही सही लेकिन बाहर तो जाना पड़ेगा। कोरोना वायरस को लेकर मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है ऐसे में कुछ सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए है जो आपको इस वायरस से बचने में मदद करेंगे...

ट्रेन या बस में सफर के दौरान

अगर आप ट्रेन में या बस में सफर कर रहे है और कोई कोरोना वायरस व्यकित आपके करीब आता है तो कन्फर्म आप संक्रमित हो सकते है। अगर आप उस व्यकित के नजदीक अधिकतम 15 मिनट तक रहते है तो कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर बस या ट्रेन में भीड़ ज्यादा है तो संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद को जितना ज्यादा हो सके ढंक कर रखें। पूरी यात्रा के दौरान अपने चेहरे से मास्क को ना हटाए। सफर के दौरान किसी से बात ना करे। इसके अलावा अपने साथ सैनिटाइजर रखे और थोड़ी-थोड़ी देर में इसका इस्तेमाल करते रहे।

बता दे, जो लोग रोज मेट्रो की सवारी करते हैं। उन्हें फ्लू जैसे लक्षणों के होने का चांस ज्यादा रहता है। जिन इलाकों में या स्टेशन पर लोग ज्यादा ट्रेन बदलते हैं। वहीं इस कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा होता है।

coronavirus,corona virus,coranavirus news,coronavirus updates,coronavirus health,Health,Health tips

अगर आप विदेश यात्रा से आए हैं तो

सबसे पहले आप अपना मेडिकल जांच कराइए। इसके लिए आप केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना वायरस जांच सेंटर में जाकर टेस्ट करवा सकते हैं। जब तक टेस्ट का परिणाम नहीं आ जाता तब तक खुद को घर में आइसोलेट कर लें। आइसोलेशन के दौरान आप किसी भी ना मिलें और ना ही कोई आपसे मिलने आए या फिर सरकार द्वार बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर जाएं। कोशिश करें कि एक कमरे में ही रहें। अलग बाथरूम का उपयोग करें। जानवरों से दूर रहें। क्योंकि इनके जरिए भी कोरोना वायरस के फैलने के मामले सामने आ चुके हैं। खुद को बार-बार सैनिटाइज करते रहे या फिर अपने हाथों को थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन से साफ करते रहे। अगर आप सैनिटाइजर इस्तेमाल करते है तो उसमें 65-70% अल्कोहल की मात्रा होनी चाहिए। आइसोलेशन के दौरान अपने चहरे पर मास्क लगाए रखे।

सार्वजनिक वाहनों का उपयोग एकदम न करें

अगर आपको लगता है कि आपके अंदर कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं तो आप सार्वजनिक वाहन का उपयोग न करें। अगर अपनी गाड़ी से कहीं आते-जाते हैं तो उसे भी सैनिटाइज कराएं।

डॉक्टर से मिलने जाएं तो

अगर आपको लगता है कि आपके अंदर कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं और आप अपने डॉक्टर से मिलने जा रहे है तो आप उन्हें पहले इसके बारे में सूचित कर दे। ससे डॉक्टर को पर्याप्त समय मिल जाएगा कि वह अपनी क्लीनिक या रूम को बाकी मरीजों से फ्री कर ले। या फिर आपको किसी अलग सुरक्षित जगह पर मिले।

coronavirus,corona virus,coranavirus news,coronavirus updates,coronavirus health,Health,Health tips

जब कहीं खांसी या छींक आए तो अपना मुंह जरूर ढंकें

यह तो हमें सिखाया जाता है कि खांसी या छींक के दौरान टिश्यू या रुमाल से मुंह को ढंक लेना चाहिए। कोरोना वायरस की स्तिथि में इसका बेहद ध्यान रखना चाहिए। टिश्यू का उपयोग करे ताकि उसे बदल सकें। टिश्यू को ऐसी जगह नष्ट करें जहां से कोई और संक्रमित न हो। इसके साथ ही आप को यह भी ध्यान रखना है कि आप अपने हाथों को साबुन या 65-70% एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से साफ करें। बार-बार नाक या मुंह पर हाथ न ले जाएं।

घर में किसी के साथ भी निजी सामान शेयर न करें

अगर आपको कोरोना के संक्रमण की आशंका है या आप उससे पीड़ित हैं तो अपने बर्तन, ग्लास, कप, खाने के सामान, कपड़े, तौलिये, बिस्तर आदि घर में मौजूद दूसरे लोगों के साथ शेयर न करें। इससे उन्हें भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। जब आप इन चीजों का उपयोग करें तब इन्हें अच्छे से साफ करें।

जिस जगह पर ज्यादा हाथ जाता हो उसे तुरंत साफ करें

कोरोना वायरस के स्तिथि में आप उन जगहों को नियमित रूप से साफ़ करते रहे जिसकों आप ज्यादा काम में लेते है। ये जगहें और सामान हैं - फोन, रिमोट, काउंटर्स, टेबल टॉप, दरवाजे की कुंडी, बाररूम में लगे फिक्सचर्स, कीबोर्ड, टैबलेट्स, बेडसाइड टेबल आदि। इनकी लगातार सफाई करें और डिसइंफेक्ट करवाएं।

कोरोना वायरस के लक्षण कुछ इस तरीके के होते हैं

- बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं
- इस वायरस में लगातार खांसी आती रहती है
- इसमें अचानक बुखार, नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां दिखती हैं
- इसके लक्षण शुरूआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं
- सिर में तेज दर्द,निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश
- संक्रमण गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं
- यदि लक्षण आम सर्दी से ज्यादा महसूस हों तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी