न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपको तो नहीं हो रही इम्यूनिटी आयुर्वेदिक काढ़ा पीने के बाद ये परेशानियां, जानकारी बहुत जरूरी

काढ़ा पीने के बाद अगर सेहत से जुड़े कुछ लक्षण गलत दिखाई दें तो तुरंत काढ़े का सेवन बंद कर दे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Jun 2020 3:10:26

कहीं आपको तो नहीं हो रही इम्यूनिटी आयुर्वेदिक काढ़ा पीने के बाद ये परेशानियां, जानकारी बहुत जरूरी

कोरोना का कहर जारी हैं और इससे अपना बचाव करने के लिए सभी अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। इसके ली लोग कई तरीके आजमा रहे हैं जिसमें से एक हैं इम्यूनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा जो कि आयुष मंत्रालय द्वारा बताया गया हैं और कई तरह की आयुर्वेदिक औषधियों से मिलकर बना हैं। लेकिन इसका सेवन जरा संभलकर करें और काढ़ा पीने के बाद अगर सेहत से जुड़े कुछ लक्षण गलत दिखाई दें तो तुरंत काढ़े का सेवन बंद कर दे। जानें उन लक्षणों के बारे में।

- नाक से खून आने लगना
- मुंह में छाले आ जाना
- पेट में जलन या दर्द होना
- पेशाब में जलन की समस्या
- अपच और पेचिश की समस्या

Health tips,health tips in hindi,ayurvedic kadha,kadha side effects,coronavirus

क्यों नुकसान पहुंचा सकता है आयुर्वेदिक काढ़ा?

दरअसल इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक काढ़े में आमतौर पर कालीमिर्च, सोंठ, दालचीनी, पीपली, गिलोय, हल्दी, अश्वगंधा जैसी औषधियों का प्रयोग किया जाता है। इनमें से कई चीजें गर्म तासीर की हैं। इसलिए अगर कोई व्यक्ति बिना लिमिट का ध्यान दिए, बेहिसाब काढ़ा पिए जा रहा है, तो उसके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और उसे निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं। चूंकि आजकल गर्मियों का मौसम है, ऐसे में इस गर्म तासीर वाले काढ़े का अधिक सेवन करने से नुकसान की संभावना बहुत ज्यादा है।

Health tips,health tips in hindi,ayurvedic kadha,kadha side effects,coronavirus

आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए काढ़े में मात्रा का रखें ध्यान

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप सिर्फ और सिर्फ आयुष मंत्रालय द्वारा बताए गए या फिर किसी आयुर्वेदाचार्य के द्वारा बताए गए काढ़े का ही सेवन करें। इसके सेवन के दौरान भी इस बात का ध्यान रखें कि आप औषधियों की बताई गई मात्रा ही काढ़ा बनाते समय डालें। अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण दिखते हैं, तो अपने काढ़े में सोंठ, काली मिर्च, अश्वगंधा और दालचीनी की मात्रा कम कर दें। इसके बजाय गिलोय, मुलेठी और इलायची की मात्रा बढ़ा दें। इन सबके बावजूद भी ध्यान रखें कि अगर आपको पहले से कोई बीमारी है या फिर काढ़ा पीने के बाद समस्याएं शुरू हो जाती हैं, तो किसी आयुर्वेदाचार्य से स्पष्ट राय ले लें और उनकी बताई गई मात्रा और तरीके के अनुसार ही काढ़ा पिएं।

वात और पित्त दोष वाले रखें ध्यान

आमतौर पर ऊपर बताई गई औषधियों से बना काढ़ा कफ को ठीक करता है, इसलिए कफ दोष से प्रभावित लोगों के लिए तो ये फायदेमंद है। लेकिन जिन लोगों को वात या पित्त दोष है, उन्हें इन आयुर्वेदिक काढ़ों को पीते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ध्यान रखें कि गर्म तासीर वाली चीजें काढ़े में बहुत कम मात्रा में डालें। इसके बजाय ठंडी तासीर वाली चीजें डालें। साथ ही काढ़े को बहुत अधिक न पकाएं। आजकल बाजार में त्रिकुट काढ़ा खूब बिक रहा है। काढ़ा बनाते समय त्रिकुट पाउडर को 5 ग्राम से ज्यादा न डालें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स