न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फायदेमंद होने के साथ-साथ, आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए एक दिन में 2 कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Dec 2019 10:22:21

फायदेमंद होने के साथ-साथ, आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है ग्रीन टी

यह तो हम सभी जानते है कि ग्रीन टी (Green Tea) का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। खुद को फिट रखने के लिए बहुत से लोग ग्री टी पीना पसंद करते हैं। ग्रीन टी में जीरो कैलोरी होती है, जो वजन कम करने में भी मदगार होती है। ग्रीन टी में कई तरह के ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, कलेस्ट्रॉल घटाते हैं, तनाव और इन्फ्लेमेशन को कम करते हैं। ग्रीन टी में जिंक, मैंग्नीज और विटमिन ए, बी, सी अच्छी मात्रा में होता है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होता है। पॉलीफेनॉल्स असल में एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी फ्लेमेटरी होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों में दिल के रोगों के खतरे को कम करने में मददगार है। लेकिन न सबके बावजूद ज्यादा ग्रीन टी पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए एक दिन में 2 कप से ज्यादा ग्रीन टी न पिएं।

side effects of green tea,mouth ulcer,excess green tea,blood pressure,bad for health,benefits of green tea,Health,Health tips,simple health tips

- ग्रीन टी में टैनिन्स नाम का तत्व पाया जाता है। इससे पेट दर्द, एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है। खाली पेट ग्रीन टी पीना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ज्यादा ग्रीन टी के सेवन से त्वचा का रूखापन, मुंह सूखना, पेट में दर्द, पेचिश होना और मुंह में छाले होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

- बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से एनिमिया होने का खतरा बढ़ जाता है।

अगर दिन में कई बार आपकी दिल की धड़कन तेज हो जाती है या ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, तो इसे जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पीने का संकेत माना जा सकता है। ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसके ज्यादा सेवन से दिल पर जोर पड़ता है जिससे आपकी धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

side effects of green tea,mouth ulcer,excess green tea,blood pressure,bad for health,benefits of green tea,Health,Health tips,simple health tips

- ज्यादा ग्रीन टी का सेवन मानसिक तनाव और चिंता को बढ़ा सकता है। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन की ज्यादा मात्रा से शरीर को समस्या होने लगती है। अगर आप बहुत अधि‍क मात्रा में ग्रीन टी पीते हैं तो आपको सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

- ग्रीन टी में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में आयरन (लोहा) को अवशोषित होने से रोकते हैं। ऐसे में अगर आप बहुत अधिक ग्रीन टी पी रहे हैं तो जिन फूड्स को आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, उनमें मौजूद आयरन को शरीर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाएगी और आप अनीमिया का शिकार हो सकते हैं।

- बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी के सेवन से अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है। इसके अति सेवन से नींद प्रभावित होती है और इससे जुड़ी कई दूसरी बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

- बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से डायरिया होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स