न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयोगशाला में तैयार किया गया 'नकली' कोरोना वायरस, संक्रमण रोकने में करेगा मदद

प्रयोगशाला में 'नकली' कोरोना वायरस भी तैयार किया गया है जो कि कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 7:11:07

प्रयोगशाला में तैयार किया गया 'नकली' कोरोना वायरस, संक्रमण रोकने में करेगा मदद

दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं जो कि चिंता का विषय हैं। दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.55 करोड़ को पार कर चुका हैं। ऐसे में इस संक्रमण को रोकने के लिए शोधकर्ता लगातार रिसर्च कर रहे हैं। इसके इलाज के लिए वैक्सीन और दवाओं पर रिसर्च जारी हैं। इसके लिए प्रयोगशाला में 'नकली' कोरोना वायरस भी तैयार किया गया है जो कि कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद करेगा।

दरअसल, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में जेनेटिकली बदलाव करके सिर्फ प्रोटीन से ऐसा वायरस बनाया है जो कोरोना की तरह दिखता है। यह काफी हल्का है और यह कोरोना महामारी नहीं फैलाता। इस नकली वायरस में 'इंसानों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी पैदा करने' की क्षमता है। बताया जा रहा है कि इस वायरस का इस्तेमाल दुनियाभर में दवाओं और वैक्सीन की जांच के लिए हो सकेगा।

इस वायरस को वेसिकुलर स्टोमेटाइटिस वायरस (VSV) नाम दिया गया है। इसे वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वायरस स्वस्थ कोशिकाओं को संक्रमित करता है तो शरीर में बनने वाली एंटीबॉडी इसे टारगेट करती है, ठीक उसी तरह, जिस तरह कोरोना के मामले में होता है। इस वायरस के जरिए शरीर में एंटीबॉडीज को कोरोना से लड़ने के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

Health tips,Health tips,health research,coronavirus,duplicate coronavirus in lab,corona research

शोधकर्ताओं ने नए वायरस वीएसवी के बाहरी प्रोटीन को हटाकर इस पर कोरोना वायरस का स्पाइक प्रोटीन लगाया और इस तरह कोरोना(SARS-CoV-2) का डुप्लीकेट मॉडल (VSV-SARS-CoV-2) तैयार किया। नए वायरस में सिर्फ कोरोना के प्रोटीन का इस्तेमाल किया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें बीमारी को घातक बनाने वाला जीन नहीं डाला गया है।

शोधकर्ताओं ने कोरोना सर्वाइवर के शरीर से सीरम लेकर उससे एंटीबॉडीज को अलग किया। बाद में इसका प्रयोगशाला में बने वायरस पर इस्तेमाल किया गया। शोधकर्ताओं ने परिणाम के तौर पर पाया कि मरीज की एंटीबॉडीज ने इस नए वायरस की पहचान की और उसे ब्लॉक कर दिया।

शोधकर्ताओं का कहना है कि जिस एंटीबॉडीज ने हाइब्रिड वायरस को रोका है, वही आगे कोरोना वायरस को भी इंसानी शरीर को संक्रमित करने से रोकेगी। शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर कोई एंटीबॉडी लैब वाले वायरस को नहीं रोक सकती तो वह कोरोना को भी नहीं रोक पाएंगी।

Health tips,Health tips,health research,coronavirus,duplicate coronavirus in lab,corona research

कोरोना वायरस एयरोसोल यानी हवा मे मौजूद द्रव्यकणों के जरिए भी फैल रहा है। ये बारीक कण काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इससे बचना जरूरी है। शोधकर्ता सिएन वेलन के मुताबिक, हमने तैयार किए गए इस वायरस को अर्जेंटीना, मेक्सिको, ब्राजील, कनाडा में भेजा है, ताकि वे रिसर्च में इसका प्रयोग कर सकें। अमेरिका में तो पहले से हमारे पास है ही।

शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना का यह डुप्लीकेट वायरस इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाता। इसमें जेनेटिकली बदलाव किया गया है। ऐसे वायरस मवेशी, सुअर और घोड़ों में हो सकते हैं। ये वायरस इंसान को बमुश्किल ही संक्रमित कर पाते हैं। अगर संक्रमण होता भी है तो वायरल फ्लू के मामूली लक्षण दिखते हैं। शोधकर्ताओं को भरोसा है कि उनकी यह रिसर्च कोरोना से जंग में बहुत काम आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स