न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या सच में दाद-खाज-खुजली की इस दवा से होगा कोरोना का इलाज?

उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा दाद-खाज-खुजली की दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 2:40:42

क्या सच में दाद-खाज-खुजली की इस दवा से होगा कोरोना का इलाज?

बढ़ता कोरोना संक्रमण देश में भयावहता की स्थिति पैदा कर रहा हैं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख को पार कर चुका हैं और मौत का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा हैं। ऐसे में सभी को वैक्सीन और इसकी दवाई का इन्तजार हैं। दवाई के तौर पर लगातार डॉक्टर्स द्वारा कई शोध भी किए जा रहे हैं ताकि संक्रमितों का इलाज कर उन्हें जल्द स्वस्थ किया जा सकें। ऐसे में उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा दाद-खाज-खुजली की दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि इस दवा से कोरोना का इलाज और बचाव दोनों ही संभव हो सकता है। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए संक्रमित मरीजों को ये दवा दिए जाने के आदेश सभी जिलों के सीएमओ को दिए हैं।

इस दवा का नाम है आइवरमेक्टिन (Ivermectin)। इसका इस्तेमाल दाद-खाज-खुजली से होने वाले पैरासाइट इंफेक्शन का इलाज करने में किया जाता है। इसके अलावा रिवर ब्लाइंडनेस, पेट में कीड़े मारने और जुएं मारने की दवा के तौर पर भी इस दवा का इस्तेमाल होता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,corona treatment,corona medicine,scabies drug ivermectin,up government

विशेषज्ञों के मुताबिक, आइवरमेक्टिन दवा कोरोना संक्रमण को रोकने में कारगर साबित हो रही है। यह कोशिका से वायरस को नाभिक में पहुंचने से रोक देती है। ऐसे में वायरस संक्रमित मरीज के डीएनए से मिलकर अपनी संख्या नहीं बढ़ा पाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती होते ही पहले तीन दिन तक रात का खाना खा लेने के दो घंटे बाद आइवरमेक्टिन की एक गोली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही डाक्सीसाइक्लीन दवा भी उन्हें पांच दिनों तक रोजाना दो बार दी जाएगी।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,covid 19,corona treatment,corona medicine,scabies drug ivermectin,up government

संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को कोरोना के संभावित संक्रमण से बचाव के लिए पहले और सातवें दिन रात का खाना खा लेने के दो घंटे बाद आइवरमेक्टिन की एक गोली खिलाई जाएगी। स्वास्थ्यकर्मियों को भी यह दवा दी जाएगी। उन्हें पहले, सातवें और 30वें दिन ये दवा दी जाएगी। फिर अगले महीने भी इसी क्रम को दोहराया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के बायोमेडिसिन डिस्कवरी इंस्टिट्यूट की डॉ। कायली वागस्टाफ ने अप्रैल महीने में ही यह दावा किया था कि आइवरमेक्टिन दवा के इस्तेमाल से सिर्फ 48 घंटे में ही कोरोना वायरस को पूरी तरह खत्म कर दिया गया था। उनका कहना था कि महज 24 घंटे के अंदर ही यह दवा अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। उनकी यह शोध ऑस्ट्रेलिया की एंटीवायरल रिसर्च पत्रिका में प्रकाशित हो चुकी है।

बांग्लादेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रमुख प्रो। मोहम्मद तारिक आलम ने मई महीने में यह दावा किया था कि इस दवा के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। मरीजों को जब आईवरमेक्टिन के सिंगल डोज के साथ एंटीबायोटिक डॉक्सीसाइक्लिन को मिला कर तैयार किया गया एंटीडोट दिया गया तो संक्रमित मरीज ठीक हो गए। उनका दावा था कि इस दवा से चार दिन में ही कोरोना संक्रमित ठीक हो गए और उन्हें कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स