Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित हैं सलमान खान, जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां

आखिर क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, यहां जानें इसके लक्षण के बारे में सबकुछ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Dec 2019 5:46:02

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित हैं सलमान खान, जानें इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को सभी जानते हैं और काम के प्रति लगन को सभी मानते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूरी की थी और अब इसके प्रमोशन में लग चुके हैं। इसी के साथ ही टीवी पर भी सबसे चर्चित शो बिग बॉस की भी मेजबानी करते हुए नजर आते हैं। कुछ समय पहले खबरें थी कि सलमान खान बिग बॉस की मेजबानी जल्द ही छोड़ देंगे और इसके पीछे उनकी बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया को वजह बताया जा रहा है। आज हम आपको इस बिमारी से जुड़ी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

गुस्सा करने से नसों में फिर से हो सकती है दिक्कत

खबरों के मुताबिक, सलमान खान साल 2001 से ही एक बेहद दुर्लभ बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित थे। हालांकि वह अब इस बीमारी से उबर चुके हैं लेकिन सलमान खान अब भी बहुत अधिक गुस्सा नहीं हो सकते, क्योंकि गुस्सा करने से उनकी नसों को दिक्कत होती है। बिग बॉस में हर हफ्ते, एक या दूसरे प्रतिभागी की वजह से सलमान खान गुस्सा हो रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए उनके करीबियों ने उन्हें शो की मेजबानी छोड़ने की सलाह दी है। इस बीमारी की वजह से ही सलमान की आवाज कभी-कभी कर्कश हो जाती है। आखिर क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, यहां जानें इसके लक्षण के बारे में सबकुछ।
Health tips,health tips in hindi,Salman Khan,Trigeminal neuralgia,rare disease चेहरे के एक हिस्से पर करंट लगने जैसा दर्द

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नर्व डिसॉर्डर यानी नसों से जुड़ी बीमारी है और यह दुनिया की सबसे तकलीफदेह बीमारियों में से एक है। इस बीमारी में चेहरे के किसी खास हिस्से में चाकू मारने या बिजली का करंट लगने जैसा तेज दर्द महसूस होता है। यह दर्द ट्राइजेमिनल नाम की नस में होने वाले दर्द की वजह से होता है। यही वह नस है तो चेहरा, आंख, साइनस और मुंह में होने वाली किसी भी तरह की फीलिंग, टच और दर्द के अहसास को ब्रेन तक कैरी करती है। यह बीमारी वैसे तो किसी भी उम्र में और किसी को भी हो सकती है। लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यह बीमारी ज्यादा होती है और वैसे लोग जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है उनमें यह बीमारी होने की आशंका अधिक रहती है।

बीमारी के लक्षण

- ब्रश करने पर पूरे चेहरे में तेज दर्द महसूस होना
- फेस को छूने पर दर्द होना
- शेविंग करने या फेस पर मेकअप लगाने पर दर्द होना
- खाने-पीने के दौरान दर्द महसूस होना
- बोलने या हंसने पर भी चेहरे पर तेज दर्द महसूस होना Health tips,health tips in hindi,Salman Khan,Trigeminal neuralgia,rare disease ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का इलाज

ज्यादातर मरीज शुरुआत में इस बीमारी के दर्द को डेंटल प्रॉब्लम यानी दांतों से जुड़ा दर्द मान लेते हैं। लेकिन असल में यह पूरे चेहरे का दर्द होता है जिसमें चेहरे के एक साइड पर कुछ सेकंड या कुछ मिनटों के लिए तेज दर्द होता है। अगर तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव हो यानी बहुत ज्यादा गर्मी या बहुत ज्यादा ठंड हो तब भी ये दर्द बढ़ जाता है। इंजेक्शन और दवाओं के जरिए नसों पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करके इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। कई बार बीमारी गंभीर हो जाए तो सर्जरी की भी जरूरत पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology