न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस का चौकाने वाला दावा, अगले महीने से आम लोगों के लिए होगी उपलब्ध

एक ताजा रिपोर्ट में बात सामने आ रही हैं कि रूस अगले महीने से आम लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jul 2020 2:52:14

कोरोना वैक्सीन को लेकर रूस का चौकाने वाला दावा, अगले महीने से आम लोगों के लिए होगी उपलब्ध

दुनियाभर के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार है। हर दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा हैं जो कि अपनी भयावहता को दर्शाता हैं। ऐसे में समय रहते वैक्सीन का आना बहुत जरूरी हैं ताकि स्थिति को संभाला जा सकें। हांलाकि अभी तक दुनियाभर में वैक्सीन को लेकर ट्रायल जारी हैं और उनमें सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक ताजा रिपोर्ट में बात सामने आ रही हैं कि रूस अगले महीने से आम लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रहा हैं।

रूस ने पिछले दिनों कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन बना लेने का दावा किया था। कहां तो चीन, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश इस रेसे में आगे चल रहे थे, लेकिन रूस के दावे ने सभी को चौंका दिया। वैक्सीन बनाने के रूस के दावे से लोग काफी हैरान भी थे। रूस पर वैक्सीन संबंधी रिसर्च चुराने के प्रयास का आरोप भी लगाया गया, जिससे रूस ने साफ इनकार किया। बहरहाल, रूस के स्वास्थ्य मंत्री के हालिया बयान के आधार पर कहा जा रहा है कि रूस में कोरोना की वैक्सीन जल्द ही सामने आ सकती है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,coronavirus vaccine,russia

स्पुत्निक न्यूज(Sputnik News) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि तीसरे यानी अंतिम चरण के ह्यूमन ट्रायल से पहले ही कोरोना वायरस की वैक्सीन आम जनता के लिए उपलब्ध हो सकती है। इस वैक्सीन का एडिशनल क्लिनिकल रिसर्च भी साथ-साथ होगा। मध्य रूस के येकातेरिन्बर्ग की यात्रा के दौरान मिखाइल मुराश्को ने यह जानकारी दी है।

इधर, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रीव ने कहा हे कि इम्यूनिटी को लेकर शोधकर्ता दो अलग-अलग प्रकार की वैक्सीन पर शोध कर रहे हैं। अगस्त में शुरू होने वाले वैक्सीन के तीसरे और अंतिम चरण के ट्रायल में हजारों वॉलंटियर्स को शामिल किया जाएगा।

तीन अगस्त से वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल शुरू होने वाला है। यह रूस के अलावा सऊदी अरब और यूएई में भी होगा। किरिल दिमित्रीव के मुताबिक, रूस इस साल वैक्सीन की तकरीबन 30 मिलियन यानी तीन करोड़ डोज का घरेलू उत्पादन कर सकता है। हालांकि कई अन्य देशों ने भी वैक्सीन के उत्पादन में दिलचस्पी जाहिर की है, जिनके साथ मिलकर रूस करीब 17 करोड़ डोज तैयार कर सकता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,coronavirus vaccine,russia

रिसर्च इंस्टिट्यूट के प्रमुख के मुताबिक कोरोना वायरस की यह वैक्सीन पश्चिमी देशों की वैक्सीन की तुलना में ज्यादा उन्नत और बेहतर है। उन्होंने कहा कि अपने विदेशी सहयोगियों के साथ इस वैक्सीन की तकनीक को साझा करते हुए हमें बेहद खुशी होगी, अगर उन्हें इसकी जरूरत है।

मालूम हो कि पिछले दिनों रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने पहले कोरोना वायरस की वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में सफलता मिलने का दावा किया था। इस वैक्सीन का निर्माण रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री के गमाली इंस्टिट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने किया है।

न्यूज एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक, सेचेनोव यूनिवर्सिटी द्वारा इस वैक्सीन की जांच की गई है। 18 जून को वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल की शुरुआत हुई थी, जिसमें 18 वॉलंटियर्स को डोज दी गई थी। इसके बाद 23 जून को दूसरे चरण में 20 लोगों के समूह को वैक्सीन दी गई थी।

रूस के दावे के कुछ ही दिन बाद ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा ने रूस के स्टेट इंटेलिजेंस पर वैक्सीन रिसर्च चुराने का आरोप लगाया था। ब्रिटेन के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) का कहना था कि रूस के हैकर्स कोरोना की वैक्सीन विकसित करने वाली संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं। हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स