न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्वे में हुआ खुलासा, धार्मिक लोग जीते है लंबी आयु

नास्तिक लोगों के बीमार होने की आशंका अपेक्षाकृत ज्यादा होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Feb 2020 5:49:50

सर्वे में हुआ खुलासा, धार्मिक लोग जीते है लंबी आयु

हर कोई अपने इष्टदेव की पूजा करता है और उनपर विश्वास रखते हुए आध्यात्म में लीन रहता हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह भक्ति आपको लंबी जिन्दगी दिला सकती हैं. जी हां, धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के बीमार होने की आशंका कम होती है। वहीं, नास्तिक लोगों के बीमार होने की आशंका अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार आस्तिक लोगों के मुकाबले धर्म में आस्था नहीं रखने वाले लोगों के धूम्रपान का आदती होने की दोगुनी संभावना होती है।

उनके शराब पीने या धूम्रपान करने की संभावना भी आस्तिक लोगों की तुलना में ज्यादा होती है। जीवनशैली संबंधी इन आदतों के चलते उनका मानसिक स्वास्थ्य भी अपेक्षाकृत कमजोर होता है और आयु कम होती है। जानकर अजीब लग रहा होगा, लेकिन करीब एक लाख लोगों पर किए गए सर्वे में ये बात सामने आई है। इसमें बताया गया है कि धर्म को नहीं मानने वाला हर पांच में एक व्यक्ति धूम्रपान करता है। वहीं, सिख, ईसाई या इस्लाम धर्म को मानने वाले हर 10 में से एक इंसान ही धूम्रपान करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, धर्म में विश्वास नहीं करने वालों के शराब पीने की संभावना भी ज्यादा होती है। आस्तिकों में यह लक्षण देखने को कम मिलता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,religious people live long

धर्म को मानने वाले लोग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के मामले में ही नास्तिकों से बेहतर नहीं होते, उनका मानसिक स्वास्थ्य भी अपेक्षाकृत बेहतर होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 68 प्रतिशत ईसाई, 77 प्रतिशत यहूदी, 72 प्रतिशत हिंदू, 69 प्रतिशत सिख और 66 प्रतिशत इस्लाम धर्मावलंबियों ने अपने स्वास्थ्य को लेकर संतुष्टि जताई। वहीं, धर्म को नहीं मानने वाले केवल 64 प्रतिशत लोग ही अपने स्वास्थ्य की हालत से संतुष्ट हैं।

यह रिपोर्ट इंग्लैंड और वेल्स में करीब एक लाख लोगों पर किए गए सर्वे पर आधारित है। 2016 से 2018 के बीच किए गए सर्वे में ऑफिस ऑफ नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने लोगों से उनके जीवन में धर्म के महत्व के बारे में पूछा। रिपोर्ट में मानसिक स्वास्थ्य का स्तर जानने के लिए अलग-अलग मापदंडों पर शून्य से 100 तक की मार्किंग की गई। इसमें पता चला कि जहां ईसाई, हिंदू, इस्लाम या सिख धर्म मानने वालों को मानसिक स्वास्थ्य के मामले में 49 फीसदी से ज्यादा अंक मिले, किसी भी धर्म को नहीं मानने वालों को इसमें बमुश्किल 48 प्रतिशत अंक मिले।

इससे पहले 2018 में अमेरिका में एक रिपोर्ट में भी बताया गया था कि नियमित चर्च जाने वाले, धर्म में आस्था नहीं रखने वालों के मुकाबले औसतन चार साल तक ज्यादा जीते हैं। इसमें कहा गया था कि धर्म को मानने वाले लोग सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा शामिल होते हैं, लेकिन उम्र लंबी होने का यह अकेला कारण नहीं है। इसका दूसरा पहलू जीवनशैली से जुड़ी आदतें हैं, जिनसे आस्तिक आम तौर पर दूर रहते हैं। धूम्रपान और शराब जैसी आदतों से परहेज उनके जीवन को लंबा बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी