न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सामने आ रहा कोरोना का एक और नया लक्षण, जानें और रहें सतर्क

कोरोना वायरस के प्रसार के साथ ही इसके लक्षणों में भी प्रसार देखने को मिला हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jul 2020 2:52:22

सामने आ रहा कोरोना का एक और नया लक्षण, जानें और रहें सतर्क

समय के साथ कोरोना वायरस का विक्राल रूप देखने को मिल रहा हैं। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1.53 करोड़ को पार कर चुका हैं जिसमें 6.30 लाख कोगों की जान जा चुकी हैं। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा लगातार इसका अध्ययन किया जा रहा हैं ताकि इसके बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकें। कोरोना वायरस के प्रसार के साथ ही इसके लक्षणों में भी प्रसार देखने को मिला हैं। स्पेन के मैड्रिड स्थित रामोन वाई कैजल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों का कहना है कि मुंह के भीतर तालु में घाव या लाल चकत्ते भी संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं।

जामा डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 30 मार्च से आठ अप्रैल के बीच 21 कोरोना संक्रमित मरीजों पर अध्ययन किया जिसमें ये पता चला है। वैज्ञानिकों ने कहा कि छह मरीजों के मुंह के भीतर छोटे-छोटे धब्बे देखे गए जो नाक और गले के भीतर तक थे। जिन मरीजों में कोरोना के ये लक्षण दिखे उनकी उम्र 40 से 69 वर्ष के बीच थी।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona infection,symptom of corona,spot inside the mouth

संक्रमित के मुंह की जांच जरूरी चिकित्सकों का कहना है कि संक्रमित के मुंह की जांच जरूरी है। एहतियात के तौर पर मुंह की जांच नहीं हो रही है या इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्योंकि यहां से संक्रमण फैलने की संभावना अधिक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के प्रोटोकॉल में ईएनटी विशेषज्ञों का होना जरूरी है जिससे इस तरह की तकलीफों का समय रहते पता चल सके।

मास्क संक्रमण से बचाने में मदद देने के साथ संक्रमित से वायरस के फैलने का खतरा भी टालता है। जर्नल ऑफ इंटर्नल मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सानफ्रांसिस्को जनरल अस्पताल की इन्फेक्शियस डिसीज विशेषज्ञ डॉ। मोनिका गांधी ने बताया, मास्क पहनने वाले लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन मास्क पहनने वाले के शरीर में कम मात्रा में वायरस प्रवेश करता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,corona research,coronavirus,corona infection,symptom of corona,spot inside the mouth

इनमें बहुत हल्के लक्षण आते हैं या आते ही नहीं हैं। एक सर्वे में ये पता भी चला है कि मास्क पहनने वाले 55.8 फीसदी लोग कोरोना की चपेट में आए जबकि मास्क न पहनने वाले लोगों का आंकड़ा 80.8 फीसदी था। डॉ. मोनिका के अनुसार मास्क पहनने वाले में कम मात्रा में वायरस जाते ही इम्युनिटी सक्रिय हो जाती है और वायरस खत्म कर देती है।

कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों में एंटीबॉडीज बनती हैं लेकिन संभव है कि पहले तीन महीने के भीतर उसका स्तर कम यानी इम्युनिटी कम हो जाए। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा किए गए शोध में पता चला है कि ऐसे मरीजों में 73 दिन के भीतर एंटीबॉडीज का स्तर कम हुआ है। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित शोध के अनुसार 20 महिलाओं और 14 पुरुषों पर हुए अध्ययन के बाद ये खुलासा हुआ है जिन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स