न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी प्रति मिनट भारत में बनाएगी 500 टीके!

भारत की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर वैक्सीन पर काम किया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 4:04:09

कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनी प्रति मिनट भारत में बनाएगी 500 टीके!

कोरोना का नाम आते ही सभी के चहरे पर चिंता की रेखाएं छाने लगती हैं क्योंकि इसका संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख को पार कर चुका हैं। ऐसे में सभी को कोरोना की वैक्सीन का इन्तजार हैं। भारत की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर वैक्सीन पर काम किया जा रहा हैं। पुणे में स्थित यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टिट्यूट के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला का कहना है कि प्रति मिनट के हिसाब से वैक्सीन के 500 डोज तैयार हो रहे हैं। हालांकि इनकी मात्रा कितनी होगी, इस बारे में कंपनी की ओर से अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona vaccine,500 vaccines per minute

चूंकि भारत में बहुत तेजी कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में भारत में बड़े पैमाने पर वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी। माना जा रहा है कि इस स्थिति से निपटने के लिए अदार पूनावाला भारत और बाकी दुनिया के बीच वैक्सीन का बंटवारा 50-50 के हिसाब से कर सकते हैं।

अदार पूनावाला का कहना है कि उनकी वैक्सीन की कीमत बेहद ही कम होगी। उन्होंने दावा किया कि तेजी के साथ-साथ बहुत कम लोग ही कम कीमत पर वैक्सीन का उत्पादन कर सकते हैं। उनका कहना है कि वैक्सीन की पहले खेप के लिए उनके पास देश-विदेश से लोगों के फोन आ रहे हैं, लेकिन उन्हें उन लोगों को समझाना पड़ता है कि वो ऐसे ही किसी को भी वैक्सीन नहीं दे सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,corona vaccine,500 vaccines per minute

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ChAdOx1 के भारत में इंसानों पर परीक्षण के लिए भारत सरकार से मंजूरी मांगी है। पूनावाला ने कहा कि मंजूरी मिलते ही हम देश में वैक्सीन का परीक्षण शुरू कर देंगे। साथ ही बड़ी मात्रा में वैक्सीन बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले दावा किया गया था कि अगर सबकुछ सही रहा तो साल के अंत तक यह वैक्सीन बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।

अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया शुरू-शुरू में हर महीने 40 से 50 लाख वैक्सीन की खुराक बनाने पर ध्यान देगी। बाद में इसकी मात्रा बढ़ाकर सालाना 35 से 40 करोड़ तक किया जाएगा, जिससे हर किसी को वैक्सीन मिल सके। पूनावाला का यह भी कहना है कि उनकी कंपनी अगले साल से अंत तक अपनी वैक्सीन लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स