न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी भी उड़ चुकी हैं रातों की नींद, यह एक ट्रिक बना सकती हैं आपका काम

कई लोग घंटों तक रात को बिस्तर पर यूं ही आंखें बंद कर लेते रहते हैं लेकिन उन्हें नींद नहीं आती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 7:10:59

क्या आपकी भी उड़ चुकी हैं रातों की नींद, यह एक ट्रिक बना सकती हैं आपका काम

गर्मियों का मौसम जारी हैं और मॉनसून दस्तक दे चुका हैं। ऐसे में कभीकभार उमस महसूस होने लगती हैं। इससे गर्मी बढ़ने लगती हैं और रात को नींद आने में दिक्कत होती हैं। कई लोग हैं जिन्हें चाहते हुए भी रात को समय पर नींद नहीं आ पाती हैं। कई लोग घंटों तक रात को बिस्तर पर यूं ही आंखें बंद कर लेते रहते हैं लेकिन उन्हें नींद नहीं आती हैं। ऐसे में आप एक अजीब और अनोखे तरीके की मदद ले सकते है। ये तरीका है चादर से एक पैर बाहर निकालकर सोना। दरअसल रात को अच्छी नींद के लिए आदर्श तापमान लगभग 60-67° F होता है और हमारे पैर ही हमें अच्छी स्थिति में लाने में मदद करते हैं।

क्यों होता है पैर निकालकर सोना इतना आसान?

बेहतर तरीके से नींद लाने के लिए हमारे शरीर के तापमान को 1 से 2 डिग्री तक कम होने की आवश्यकता होती है और इसलिए हम गर्मी होने पर पर सोने के लिए संघर्ष करते हैं। इसलिए शरीर को ठंडा करना बहुत ही महत्वपूर्ण है, और कंबल से एक पैर बाहर निकालना इसका एक सरल उपाय है। जो लोग नहीं समझे उन्हें बता दें कि हमारे पैरों में विशेष संवहनी संरचनाएं होती हैं, जो पैरों को शरीर की गर्मी निकालने के लिए एक निकास बिंदु बनाती हैं। इसके अलावा, हमारे पैर बाल रहित होते हैं, इसलिए वे रात भर शांत रहते हैं और तापमान का भी एक सही संतुलन होता है।

Health tips,health tips in hindi,health research,well sleep trick

क्या कहते हैं इस बारे में एक्सपर्ट

नेशनल स्लीप फाउंडेशन के प्रवक्ता और अलबामा विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर नताली दाउतोविच के अनुसार, "हमारे पैर शरीर के तापमान को नीचे लाने के लिए बिल्कुल सही उपकरण हैं क्योंकि ये बाल रहित होते हैं और इनमें मौजूद संवहनी ऐसी संरचनाएं होती हैं, जो गर्मी को बाहर निकालने में मदद करती हैं । उन्होंने कहा कि अगर आपके पैर की उंगुली, या फिर आप अपना पैर चादर से बाहर निकाल लेते हैं तो आपको अधिक आराम से नींद आ सकती है।

सर्दियों में जुराब पहनकर इसलिए आती है नींद

यही कारण है हम सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए जुराब पहनते हैं, जिसके कारण हमें सर्दियों के दौरान सोने में मदद मिलती है। अब, आप जानते हैं कि क्यों हम सर्दियों के दौरान लंबे समय तक सोते हैं क्योंकि दिन छोटे और ठंडे होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन के अनुसार, जब अनिद्रा से पीड़ित व्यक्ति एक प्रकार की कूलिंग कैप पहनते हैं तो उन्हें उन्हें स्वस्थ लोगों की ही तरह अच्छी नींद आती है। स्विट्जरलैंड स्थित सेंटर फॉर क्रोनोबायोलॉजी का कहना है कि जब आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है तो हमारे नींद के समय की प्रणाली सक्रिय हो जाती है। कई शोध से पता चला है कि हमें सुबह 5 बजे के आसपास सबसे ठंडा तापमान मिलता है, इसलिए इस समय उठना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स